भारत-रूस पर ट्रंप के तीखे तेवर, 'डुबाओ अपनी मृत...' मुझे नहीं पड़ता फर्क

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाते हुए रूस से संबंधों पर तीखा हमला बोला. ट्रम्प ने भारत और रूस को "मृत अर्थव्यवस्थाएं" कहा. ट्रम्प ने भारत की व्यापार नीतियों की आलोचना की और कहा कि उन्हें भारत-रूस रिश्तों की कोई परवाह नहीं है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से लागू होने वाले व्यापारिक टैरिफ के तहत लगभग सभी भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के एक दिन बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भारत और रूस दोनों देशों पर जमकर हमला बोला. दोनों को "मृत अर्थव्यवस्थाएं" कहकर संबोधित किया और यह भी कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ किस प्रकार के संबंध रखता है.

ट्रंप ने भारत की व्यापारिक नीतियों पर खड़े किए सवाल 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ट्रंप ने भारत की व्यापारिक नीतियों पर फिर से सवाल खड़े किए. उन्होंने भारत पर दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने का आरोप लगाया और दावा किया कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार बेहद सीमित है, जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने भारत पर ही डाली. उन्होंने लिखा कि मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है. वे दोनों अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ डुबो सकते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता. 

रूस पर भी ट्रंप ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमेरिका और रूस के बीच व्यापार बेहद कम है और ऐसा ही बने रहना चाहिए. यह बयान रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव की चेतावनी के जवाब में आया, जिन्होंने ट्रंप पर रूस के साथ "अल्टीमेटम गेम" खेलने का आरोप लगाया था और आशंका जताई थी कि इससे युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं.

ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया 

मेदवेदेव ने लिखा था कि हर अल्टीमेटम एक धमकी है और यह युद्ध की दिशा में एक कदम हो सकता है. न केवल रूस और यूक्रेन के बीच, बल्कि अमेरिका के साथ भी. इसके जवाब में ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस के असफल पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव को उनके शब्दों पर ध्यान देना चाहिए. वे खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो