यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला, किराए 500 से अधिक ड्रोन, 4 लोगों की मौत
लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बता दें, यूक्रेन ने रूस पर एक बड़ा हमला करते हुए 500 से अधिक ड्रान किराए गए है.

नई दिल्ली: लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बता दें, यूक्रेन ने रूस पर एक बड़ा हमला करते हुए 500 से अधिक ड्रान किराए गए है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला रूस की राजधानी मॉस्को के आसपास हुए, बीते एक साल में एक सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, यह हमला कई इलाको में किया गया है और जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनी गई है. हमले के चलते मास्को में रात भर एयर डिफेन्स सिस्टम एक्टिव रहा और हमले पर नजरे बनाए रखी. बता दें, रूस पर इस अचानक हुआ हमले में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
रूस ने भी किया था हमला
दरअसल, कुछ दिनों पहले रूस ने भी यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया था. वहीं अब यूक्रेन द्वारा किया गया ये हमला उससे हमले का जवाब माना जा रहा है. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में 556 यूक्रेनी ड्रोन किराए गए थे, जिसे एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाने पर पहुंचने से पहले ही ध्वस्त कर दिया. हालांकि एक्टिव फाॅर्स के बावजूद भी कुछ ड्रोन निशाने तक पहुंचने कामयाब रहे जिसके कारण जान-माल का नुकसान हुआ है. बता दें, हमले में मारे गए 4 लोगों में से तीन लोग मास्को के रहने वाले थे, जबकि एक यूक्रेन की सीमा के पास बेलगोरोद इलाके का रहना वाला था.
🇺🇦🇷🇺 Zelensky vowed to target Moscow repeatedly, after today's attack by Ukraine killed 3 people:
"The concentration of Russian air defense in the Moscow region is the highest, but we are overcoming it."
Russia intercepted 556 drones overnight.pic.twitter.com/jGixODzGLv https://t.co/kuaMEqGxK1— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 17, 2026
पहले भी हो चुका हमला
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब यूक्रेन ने रूस पर हमला किया हो, इससे पहले भी यूक्रेन रूस पर कई बार हमले कर चुका है. हालांकि इस बार सीधा राजधानी को निशाना बनाया गया है, जिसे कारण देश के कई रणनीतिक ठिकानों और इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल हमले को लेकर रूसी अधिकारियों नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस हमले से रूस और अधिक अलर्ट हो गया है.
जेलेंस्की की कड़ी चेतावनी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की राजधानी कीव पर हुए हमले के बाद कड़ी चेतावनी दी थी कि इस हमले का हर्जाना मॉस्को को चुकाना पड़ेगा, जिसके बाद यह हमला किया गया है. बता दें, रूस द्वारा किए गए हमले में करीब 24 लोगों की मौत हो गई है. वहीं रूस पर हुआ ये हमला कीव पर हुए हमले का बदला कहा जा रहा है. अब देखना ये टकराव आगे-आगे क्या मोड़ लेता है.


