'US ने पाक का इस्तेमाल करके टॉयलेट पेपर की तरह फेंक दिया'- ख्वाजा आसिफ
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में कहा कि अमेरिका ने अपने हित साधने के बाद पाकिस्तान को नजरअंदाज किया. 9/11 के बाद की नीतियों को उन्होंने बड़ी भूल बताया.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में बोलते हुए अमेरिका के साथ रिश्तों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने आरोप लगाया कि वाशिंगटन ने अपने हित पूरे करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया और बाद में उसे नजरअंदाज कर दिया. आसिफ ने माना कि पाकिस्तान ने अतीत में आतंकवाद से जुड़े मामलों को अक्सर नकारा और इसे पुराने सैन्य शासकों की गलती बताया. उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान से जुड़े युद्धों में शामिल होना एक बड़ी भूल थी, जिसका खामियाजा देश आज भी भुगत रहा है. उनके मुताबिक 9/11 के बाद अमेरिका के साथ नजदीकी बढ़ाने की कीमत पाकिस्तान को भारी नुकसान के रूप में चुकानी पड़ी.


