क्या ईरान-इजराइल युद्ध पर सच होगी 'जिंदा नास्त्रेदमस' अथोस सालोमे की भविष्यवाणी?

नए साल की शुरुआत में दुनिया भर में तनाव बढ़ गया है. वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला और ईरान में भारी विरोध प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया है. ब्राजीली भविष्यवक्ता एथोस सालोमे ने ईरान में संकट की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी, जिसे अब सच होते देखा जा रहा है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

2026 की शुरुआत में दुनिया ने कई चौंकाने वाले और तनावपूर्ण घटनाक्रम देखे हैं. वेनेजुएला में अमेरिकी सेना ने वर्ष की शुरुआत में ही बड़ा सैन्य अभियान चलाया और वहां के राष्ट्रपति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं ईरान में नए साल की शुरुआत भारी विरोध प्रदर्शनों, हिंसा और अमेरिकी हमलों की धमकियों के बीच हुई, जिससे मध्य पूर्व में अस्थिरता और गहरा गई है.

ईरान-अमेरिका के बीच तनाव अभी भी युद्ध के कगार पर पहुंच चुका है. ब्राजील के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता एथोस सालोमे, जिन्हें 'जिंदा नास्त्रेदमस' कहा जाता है, की चेतावनियां इस स्थिति से जोड़ी जा रही हैं. उनकी पूर्वानुमानित भविष्यवाणियां ईरान में संकट और क्षेत्रीय उथल-पुथल को लेकर पहले से ही चर्चा में थीं.

ईरान में विरोध और 'अदृश्य युद्ध' की भविष्यवाणी

सालोमे ने कुछ समय पहले कहा था कि दुनिया एक 'अदृश्य युद्ध' के कगार पर है. इसमें समाज डिजिटल दबाव में टूटेगा और मिडिल ईस्ट एक नए उथल-पुथल वाले दौर में प्रवेश करेगा. ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन, हिंसा और इंटरनेट ब्लैकआउट को उनके इस 'अदृश्य युद्ध' की भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है.

ईरान में लड़ाई और बढ़ने की आशंका

सलोमे की भविष्यवाणियों में ईरान की अस्थिरता को क्षेत्र में बड़ी हलचल की शुरुआत बताया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि इस टकराव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन वॉरफेयर का इस्तेमाल होगा. उनके समर्थक इसे ईरान के विरोध प्रदर्शनों के बढ़ने और युद्ध की ओर बढ़ने का संकेत मान रहे हैं.

अमेरिका-ईरान तनाव और वार्ता की विफलता

अमेरिका और तेहरान के बीच वार्ता के बावजूद तनाव कम नहीं हुआ है. अमेरिका ने वार्ता फेल होने पर ईरान पर हमले की धमकी दी है, जबकि ईरान भी जोरदार पलटवार की बात कर रहा है. ऐसे में सालोमे की चेतावनियां लोगों में डर पैदा कर रही हैं.

2026 के लिए अन्य प्रमुख भविष्यवाणियां

सलोमे ने 2026 में ईरान-अमेरिका टकराव के अलावा मार्च के बीच में एक बड़े सोलर स्टॉर्म की भविष्यवाणी की है, जो पावर ग्रिड को खराब करके इलाकों को अंधेरे में डुबो सकता है. साथ ही उन्होंने सऊदी अरब के BRICS अलायंस के जरिए फाइनेंशियल पावर को अमेरिकी डॉलर से हटाने के कदम का अनुमान लगाया है.

भविष्यवाणियों की प्रकृति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण

नास्त्रेदमस की तरह ही सलोमे की चेतावनियां अस्पष्ट रहती हैं. इनमें इशारे और संकेत की भाषा में बात की जाती है. ऐसे में इन भविष्यवाणियों को कई तरह से पेश किया जाता है. इन तमाम दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. ऐसे में इनके किसी घटना से संबंध को वैज्ञानिक एक इत्तेफाक मानकर खारिज करते रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो