score Card

Yoga Day 2023: यूएन मुख्यालय में पीएम मोदी के नेतृत्व में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, योग समारोह में 100 से ज्यादा देश हुए शामिल

Yoga Day World Record: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित योग समारोह में 135 देशों ने भाग लिया।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Yoga Day World Record: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। बुधवार को पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस सत्र में 135 देशों ने भाग लिया। साथ ही कई देशों के एक साथ योग करने का विश्व रिकॉर्ड बना है।  

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक और प्रवक्ता माइकल एम्प्रिक ने कहा, "आज एक योग सत्र में अधिकांश राष्ट्रीयताओं के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब का प्रयास हुआ है। यह एक नया विश्व रिकॉर्ड है। यदि आप अधिकांश राष्ट्रीयता या कुछ करने के लिए एक रिकॉर्ड प्रयास के लिए जा रहे हैं और इसे राज्य के प्रमुख के साथ संयुक्त राष्ट्र में कर रहे हैं, तो यह करने का तरीका है।" 

न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस की संचालक डेनिस स्कॉटो ने कहा, 'यहां हमारा दिन बहुत अच्छा गुजर रहा है। मैं पीएम मोदी का परिचय कराकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।' वहीं योग सत्र के बाद हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड टिफनी गेरे ने कहा, 'पीएम मोदी भारतीय संस्कृति की उपज हैं और भारतीय संस्कृति की तरह एक विशाल जगह से आते हैं। हम उनके संदेश को बार-बार सुनना चाहते हैं।' 

रूचिरा कंबोज ने कही ये बात 

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, "आज का दिन एतिहासिक था जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UN के परिसर में योग का नेतृत्व किया। आपने देखा होगा कि दिसंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इसलिए आज का दिन बहुत ही सम्मान का दिन है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग हुआ। मैं भी बहुत खुश हूं कि आज एक स्थान पर योग प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना।"

calender
21 June 2023, 08:53 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag