Benefits of barefoot yoga: जानिए नंगे पैर योगा करने के फायदे

इन दिनों, अधिकतर लोग योग का महत्व समझने लगे हैं और इसका अभ्यास कर रहे हैं। इसके स्वास्थ्य लाभों को जानकर लोग खुद को स्वस्थ बनाने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

इन दिनों, अधिकतर लोग योग का महत्व समझने लगे हैं और इसका अभ्यास कर रहे हैं। इसके स्वास्थ्य लाभों को जानकर लोग खुद को स्वस्थ बनाने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, बहुत से लोग नहीं जानते कि योग नंगे पैर करना चाहिए।

जब आप नंगे पैर योगा करते हैं, तो योग करने के लाभ बढ़ जाते हैं, जिससे आपक शरीर अधिक मजबूत और स्वस्थ बनता है। नंगे पैर योग करने से पृथ्वी के साथ संबंध बनाने में मदद मिलती है। यह शरीर से तनाव को कम करने में भी मदद करता है। अक्सर लोग सुबह नंगे पैर टहलने जाते हैं जिससे शरीर में ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ती है। इसी तरह जूते या मोजे पहने बिना योग का अभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके अलावा, योग एक आध्यात्मिक क्रिया है इसलिए नंगे पैर योगा करने से आप योग धर्म के प्रति सम्मान देते हैं।

आइए जानते हैं नंगे पैर योगा करने से क्या फायदे होते हैं।

1.संतुलन और स्थिरता बनी रहती है- अगर आप नंगे पैर योगा करते हैं तो आपके पैर जमीन के सीधे संपर्क में आते हैं। इससे योगा करते वक्त आपका संतुलन और स्थिरता बनी रहती है। जब आप कई तरह के योगासन कर रहे होते हैं तो आपको संतुलन बनाएं रखने की जरुरत होती है। इसलिए सही तरह से योगा अभ्यास करने के लिए आपको नंगे पैर योगा करना चाहिए।

2.उर्जा का संचार- जब योग करते वक्त पैर जमीन को छूते हैं तो आपके शरीर में उर्जा का संचार होता है। इससे आपका शरीर, दिमाग, और रुह धरती से संबंध बना पाते हैं जिससे आपको उर्जा और आंतरिक रुप से मजबूती मिलती है। साथ ही आप रिलैक्स कर पाते हैं।

3.पैरों को मजबूती मिलती है- नंगे पैर योग करने से आपको पैरों को भी मजबूती मिलती है। इससे आपका शरीर फ्लैक्सिबल होता है, साथ ही आप कोई भी योगासन आसानी से कर पाते हैं।

4.बीमारियों को दूर करने में मदद- हम सभी जानते हैं कि योग करने से आपको बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। इससे इन्सोम्निया, सिर दर्द, चिंता, मसल्स में तनाव आदि समस्याओं में राहत मिलती है। साथ ही महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले लक्षणों से राहत मिलती है।

5.शरीर में इलैक्ट्रॉन्स का संचार- नंगे पैर योगा करने से आपके शरीर में इलैक्ट्रॉन्स का संचार बेहतर होता है। ये इलैक्ट्रॉन्स आपके शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स के साथ मिलकर इनके प्रभाव को कम करते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है और आप कई तरह के संक्रमण से बच जाते हैं। इसके अलावा यह रक्त को साफ करने में भी करता है।

calender
09 July 2022, 01:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो