आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाए ये सब्जियाँ, जल्द हटेगा चश्मा

आज हम आपको 5 ऐसी सब्जियों नाम बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मौजूदा दौर की मॉडर्न लाइफस्टाइल में ऐसे तमाम बच्चे हैं जिनकी आंखों पर बहुत कम उम्र में चश्मा लग जाता है। लेकिन अगर उनके खान-पान में कुछ चीजों को शामिल किया जाए तो वे...

पहले के लोगों को जहां एक उम्र गुजरने के बाद ही चश्मा लगता था लेकिन आजकल के बच्चों की नजर कम उम्र में कमजोर हो जाती हैं। आंखों की रोशनी कमजोर होने की वजह यह भी हैं हमारा खानपान। जी हां, जैसा कि आप जानते ही हैं आजकल के बच्चे मैगी, नूडोल्स, पीजा, बर्गर जैसे न जाने कितने ही फास्ट फूड खाते हैं, जो भले ही उनकी क्रेविंग शांत करते हों लेकिन इनसे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते।

आंखों की रोशनी सहित न जाने कितनी ही हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। ऐसे में आपको अपने खान-पान में बदलाव लाना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको 5 ऐसी सब्जियों नाम बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

1.गाजर-

गाजर आंखों की रोशनी के लिए एक्सीलेंट वेजिटेबल है। आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं या फिर सब्जी और सलाद के जरिए भी खा  सकते हैं। गाजर को खाने से और इसका जूस पीने से आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ती है। गाजर में विटामिन A, बीटा-कैरोटीन, फाइबर, विटामिन-के, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भरा होता है।

2. पालक-

पालक को आप कई तरीके से उपयोग कर सकते हैं। आप पालक के पत्तों की भुजिया बना सकते हैं या फिर इसका जूस बना कर भी पी सकते हैं। पालक आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पालक में भरपूर विटामिन A, विटामिन C, विटामिन के, मैग्नीशियम, मैगनीज और आयरन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

3. टमाटर-

टमाटर तो हमेशा ही मार्केट में मिल जाता है जो विटामिन C का एक्सीलेंट सोर्स है। टमाटर में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए  विटामन A भी पाया जाता है। सब्जी के अलावा आप रोज एक कच्चा टमाटर या इसका एक गिलास जूस भी पी सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी जल्दी भी बढ़ती है।

4.शकरकंद-

आंखों के स्वास्थ्य के लिए शकरकंद भी फायदेमंद होती है। शकरकंद में प्रोटीन, फायबर, आयरन, कैल्शिय, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सेलेनियम, विटामिन-A, B, C, के, बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं।

5.आंवला-

आंवला एक ऐसा फल है जिसे आप अलग-अलग तरह से खा सकते हैं। इसकी चटनी से लेकर इसके अचार और मुरब्बे के साथ- जूस के रूप में भी सेवन कर  सकते है। इसमें विटामिन-C की मात्रा होती है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है।

एंटी ऑक्सीडेंट रेटिना को स्वस्थ रखने का काम भी करती है। आंवले में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन फ्री रेडिक्लस को रोकने के साथ-साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है।

Topics

calender
12 March 2022, 11:45 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो