चूहे भगाने के असरदार नुस्खे, बिना मरे घर से फरार होने को मजबूर होंगे चूहे

अगर घर में चूहे घुस आएं तो आतंक मचाकर रख देते हैं। ये गंदगी करने के साथ साथ कीमती सामान को कुतर डालते हैं औऱ कई तरह का नुकसान करते हैं. इनसे संक्रमण का भी खतरा रहता है, ऐसे में इन्हें भगाने के लिए कुछ टिप्स यहां पढ़िए।

calender
लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि घर में चूहे बहुत हो गए हैं। ये चूहे गंदगी तो करते ही हैं, साथ ही सामान कुतर डालते हैं और कई तरह का नुकसान कर डालते हैं। ऐसे में लोग बाजार से चूहा मारने वाली दवा लाकर डालते हैं जो चूहे मार तो देती है लेकिन चूहे मरने के बाद उसे फैंकने में काफी दिक्कत होती है। इसलिए कुछ ऐसे उपाय हैं जिनसे चूहे को मारे बगैर उसका घर से सफाया किया जा सकता है और फिर चूहे आपके घर में कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे। 
 
चलिए जानते हैं ऐसे शानदार नुस्खे जिनकी मदद से चूहों को मारे बगैर उन्हें घर से कैसे दफा किया जा सकता है।
 
-घर के उन हिस्सों में कपूर की गोलियां छिपा दें जहां चूहे आते हैं। कपूर की महक से चूहे नफरत करते हैं इसलिए कपूर की गोलियों को चूहों के बिल के  आस पास डाल दें। इतना ही नहीं अगर नीम के तेल में डुबोकर कपूर की गोलियां डालेंगे तो चूहे जल्दी भाग जाएंगे।
 
चूहों को पिपरमेंट ऑयल की महक बिलकुल भी पसंद नहीं है ऐसे में अगर कपड़े के छोटे छोटे बॉल्स बनाकर उन्हें पिपरमेंट ऑयल में भिगोकर चूहों वाली जगहों पर रख दें। इससे चूहे छिपी हुई  जगहों से बाहर आने को मजबूर होंगे औऱ घर से बाहर निकल जाएंगे।
 
चूहों को प्याज का रस भी पसंद नहीं है। ये गंध में बेहद तीखा होता है जिसे चूहे सहन नहीं कर पाते। प्याज को काट कर उसके टुकड़े कर लीजिए और टुकड़े उन जगहों में डाल दीजिए जहां चूहे ज्यादा आते हैं। इससे चूहे भर छोड़कर भागने पर मजबूर होंगे। 
लौंग या लौंग के तेल को भी चूहों (Rats) को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लौंग की कलियों को मलमल के कपड़े में लपेटें और यहां-वहां रख दें। लौंग के तेल का भी इसी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
आपको ग्रासरी स्टोर से नेफ्थलीन की बॉल्स मिल जाएंगी। इन्हें कीट पतंगे, कीड़े मकोड़ों को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इनको चूहों की जगहों और बिलों के आस पास डाल दीजिए। इसकी गंध से चूहे आपका घर छोड़कर फरार हो जाएंगे।
 
स्प्रे से भागने पर मजबूर होंगे चूहे
लाल मिर्च को पानी में घोलकर उसे स्प्रे की बोतल में भर लीजिए। समय समय पर ये स्प्रे उन जगहों पर कीजिए जहां चूहे आते हैं। इसकी गंध से चूहे भागने पर मजबूर हो जाएंगे।
 
लौंग के तेल में कपड़े की बॉल भिगोकर चूहों वाली जगहों पर रख दीजिए। लौंग के तेल की तीखी महक से परेशान होकर चूहे भाग निकलने को मजबूर होंगे। इसके अलावा आप लहसुन की कलियों को छीलकर भी चूहों के स्थान पर रख सकते हैं, क्योंकि इसकी महक चूहे सहन नहीं कर पाते।
First Updated : Thursday, 09 February 2023