करवाचौथ पर इन मेहंदी डिजाइन से बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती, समय लगेगा बेहद कम

इस साल करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जा रहा है और कुछ दिन बाद ही दिवाली है तो ऐसे में साफ-सफाई करने के चक्कर में बहुत सी महिलाएं ऐसी भी होंगी जो करवाचौथ के लिए अभी तक अपने हाथों पर मेहंदी नहीं लगवा पाई होंगी।

Janbhawana Times

इस साल करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जा रहा है और कुछ दिन बाद ही दिवाली है तो ऐसे में साफ-सफाई करने के चक्कर में बहुत सी महिलाएं ऐसी भी होंगी  जो करवाचौथ के लिए अभी तक अपने हाथों पर मेहंदी नहीं लगवा पाई होंगी। सुहागन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत सोलह श्रृंगार में करके मां करवा की पूजा करती हैं। जिसके बाद रात में चांद दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। अब जब कल ही करवाचौथ है और आपको हाथों में मेहंदी लगवाने के साथ घर के बाकी बचे काम भी निपटाने हैं तो महेंदी लेटेस्ट डिजाइन हैं जो बेहद कम समय में लग सकते हैं। इससे आपका समय भी बच जाएगा और आप मेंहदी भी लगवा लेंगी।

  • महिलाओं के बीच हाथ में छन्नी लिए चांद को देखती महिला के पोट्रेट डिजाइन को इस बार खूब पसंद किया जा रहा है। इसलिए पति को खुश करने के लिए पति-पत्नी वाले मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं।
  • समय बचाने के लिए आप करवा चौथ पर अपने हाथों में मेहंदी को लेकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती है।

मेंहदी के ये डिजाइन आजकल खुब पसंद किए जा रहे हैं खासकर उन महिलाओं के लिए जो काम के बीच में समय निकालकर मेहंदी लगाएंगी।  इन डिजाइन की खास बात ये है कि ये कम समय में लग जाते हैं और आपके हाथों को काफी खूबसूरत बना देती है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag