याददाश्त बढ़ाने के लिए जाने आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे

याददाश्त बढ़ाने के लिए जाने आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज के परिवेश में कई लोगों को बहुत सी आवश्यक बातें व कामों को करना भूल जाते हैं जो कि हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही आवश्यक है। इसे कमजोर याददाश्तत कहा जा सकता है। ऐसें में आप कुछ घरेलू उपचार को अपना सकते हैं जिससे आपको दिमाग तेज करने में काफी मदद मिलेगी। अक्सर पोषण की कमी या किसी गंभीर चोट या बीमारी की वजह व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती हैं। आइए जानते हैं  याददाश्तद बढ़ाने के घरेलू नुस्खों के बारे में। 

1)  सेब-  दिमाग को तेज करने के लिए सेब का रोजाना सेवन करना बहुत उपयोगी माना जाता हैं क्योंकि सेब में क्यूेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीोडेंट होता है जो कि मस्तिष्क् की कोशिकाओं को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने में मदद करता हैं।

2) मेडिटेशन - याददाश्त तेज करने का महत्वपूर्ण तरीका है मेडिटेशन। बता दें कि मेडिटेशन तनाव को कम करता हैं और साथ ही लोगों की एकाग्रता को भी बढ़ाता हैं जिससे आपकी  याददाश्त करने की क्षमता को बढाता है। 

3) भरपूर नींद ले-  मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद लेना भी बहुत हमारे सेहत के लिए आवश्यक हैं। प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले। ऐसा करने से आप मानसिक तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। 

4)  दिमाग के लिए लाभकारी डार्क चॉकलेट-  विशेषज्ञों का मानना है कि डार्क चॉकलेट आपके दिल को रखती हैं और साथ ही ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करने में फायदेमंद साबित होती हैं। तो आप भी चॉकलेट का सेवन करके दिल और दिमाग दोनों को हेल्दी रख सकते हैं। 

5)  बादाम- रोजाना कम-से-कम 3 से 4 बादाम खाना चाहिए। फिर बादाम को पीसकर दूध में डालकर भी पी सकते हैं। यह सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

Topics

calender
11 March 2022, 03:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो