जानिए सूर्य नमस्कार योग कब करते हैं, इसे करने से शरीर में किस तरह फायदे मिलते हैं?

शरीर में नई ऊर्जा के संचार और तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए योग का नियमित अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास सबसे सहज और फायदेमंद हो सकता है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए हमे योग करना बेहद ही जरुरी है साथ ही यह हमारे शरीर को अनेक लाभ पहुंचता है। जिस तरह योग अनेक प्रकार के होते हैं। ठीक वैसे ही उन्हें करने से शरीर में अनेक अलग- अलग लाभ देखने को मिलते हैं ।शरीर में नई ऊर्जा के संचार और तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए योग का नियमित अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास सबसे सहज और फायदेमंद हो सकता है।

सूर्य नमस्कार जीवन देने वाली ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में काफी मददगार है।शारीरिक और मानसिक शक्ति, शरीर पर बेहतर नियंत्रण, मन की शांति, संतुलित ऊर्जा और आंतरिक शांति जैसे कई लाभों का अनुभव करने के लिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना बेहद ही जरुरी होता है।

रोजाना इस योग को करने से शरीर, श्वास और चेतना के बीच गहरा संबंध बनाते हुए शक्ति को बढ़ावा दिया जा सकता है लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो समय रहते इस योग का प्रयोग नहीं करते हैं । आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

जानिए इसे करने से शरीर में फायदे

सूर्य नमस्कार को समय से ही करना बेहद जरूरी होता है इसे करने से शरीर का वजन भी कम किया जा सकता है।

जिन लोगों को यह योगा करने की आदत होती है, उनके शरीर में मासपेशियां मजबूत होती हैं।साथ ही त्वचा संबंधित सभी प्रकार की बीमारियां दूर रहती हैं।

जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है ऐसे लोगों को रोजाना सूर्य नमस्कर करना चाहिए। यह पाचन तंत्र को मजबूत रखता है साथ ही रीढ़ की हड्डी में भी काफी मददगार है।

इसके अलावा जिन लोगों को तनाव की परेशानी होती है  ऐसे लोगों को इस योग का प्रयोग करना बेहद जरुरी है।

इस योग को करने से शरीर के सभी प्रकार के आंतरिक अगों को स्वस्थ रखने में भी काफी सहायक है। इसके अलावा यह तंत्रिका तंत्र के संतुलन में सुधार करने में काफी मदद करता है ।

calender
14 February 2023, 05:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो