ऑफिस जाने वालों के लिए जरूरी है प्लैंक! जानिए क्या हैं इसके फायदे,करने में 2मिनट भी नहीं लगते

एब्स बनाने के लिए लोग अक्सर प्लैंक एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन क्या आफ जानते हैं कि ऑफिस जाने वालों या घर पर बैठे इंसान के लिए भी प्लैंक जरूरी होता है? दरअसल प्लैंक एक्सरसाइज महिला, पुरुष, ऑफिस जाने वाले या घर पर बैठे हर इंसान के लिए जरूरी होता है। इसके पीछे की वजह जानने से पहले प्लैंक करने का तरीका जान लें...

Janbhawana Times
Janbhawana Times

एब्स बनाने के लिए लोग अक्सर प्लैंक एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन क्या आफ जानते हैं कि ऑफिस जाने वालों या घर पर बैठे इंसान के लिए भी प्लैंक जरूरी होता है? दरअसल प्लैंक एक्सरसाइज महिला, पुरुष, ऑफिस जाने वाले या घर पर बैठे हर इंसान के लिए जरूरी होता है। इसके पीछे की वजह जानने से पहले प्लैंक करने का तरीका जान लें...

प्लैंक एक्सरसाइज कैसे करें?

1.        सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं।

2.        इसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और उसके सहारे धड़ को ऊपर उठाएं।

3.        इसके बाद निचले शरीर का भार दोनों पंजों पर लेकर आएं।

4.        ध्यान रखें कि आपको कोहनियों और घुटनों को मोड़ना नहीं है।

5.        पोजीशन को इस तरह से रखें कि गर्दन, कमर और कूल्हें एक सीध में रहें।

6.        ये हाई प्लैंक पोजीशन जितनी देर हो सकेहोल्ड करके रखें।

ऑफिस जाने वालों के लिए क्यों है जरूरी

दरअसल जो लोग ऑफिस में डेस्क जॉब करते हैं उनका पोस्चर खराब हो जाता है और प्लैंक एक्सरसाइज करने से ये सुधार जाता है। ये एक्सरसाइज मसल्स को अपनी सही पोजीशन में लाने का काम करती है।

खत्म हो जाएगी टेंशन और सेडनेस

प्लैंक एक्सरसाइज करने से मेंटल हेल्थ सही रहती है। इसके लिए आपको सही तरीके से सांस लेते रहना है। खास बात ये है कि इस एक्सरसाइज को आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं।

मजबूत और सीधी कमर

प्लैंक एक्सरसाइज का एक और फायदा ये है कि इसे करने से पेट के मसल्स टाइट और टोन हो जाती है। इसका सकारात्मक असर आपकी कमर पर भी पड़ता है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। हालांकि ये किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। इसलिए कुछ भी आजमाने से पहले ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

 

calender
21 November 2022, 02:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो