Skin Care Tips: इन चीजों को खाने से स्किन दिखती है बेजान, आज ही बनाएं दूरी

हमारे खान-पान का सीधा असर हमारी बॉडी,स्किन और बालों पर पड़ता है। वैसे तो जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है स्किन ढीली होने लगती है और झुर्रियों की समस्या बढ़ने लगती है। लेकिन इस समस्या को अच्छी डाइट से रोका जा सकता है।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

आज के समय में हर किसी को सुंदर और ग्लोइंग स्किन चाहिए होती है। वहीं हमारे खान-पान का सीधा असर हमारी बॉडी,स्किन और बालों पर पड़ता है। वैसे तो जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है स्किन ढीली होने लगती है और झुर्रियों की समस्या बढ़ने लगती है। लेकिन इस समस्या को अच्छी डाइट से रोका जा सकता है। आमतौर पर हम सभी अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर लेते है, जो कि स्किन के लिए काफी नुकसानदायक होती है। इसलिए इन चीजों से जितना हो सके दूरी बनाकर रखें। नहीं तो आपकी स्किन बेहद डल और बेजान नजर आएगी।

चलिए जानते है ऐसी ही कुछ चीजों के बार में जिनसे दूरी बनाना बेहद जरूरी है-

1. शराब- अगर आपको रोजाना शराब पीने की आदत है, तो यह आपकी स्किन और सेहत दोनों के लिए ही सही नहीं है। शराब के सेवन से स्किन के साथ साथ आपकी हेल्थ भी खराब होगी। इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।

2. सिगरेट- आज के समय में नौजवानों का सिगरेट (Cigarette) पीना बेहद आम बात है। अगर आप भी उनमें से है जिन्हें सिगरेट पीने की लत है, तो इस आदत को जल्दी सुधार लिजिए। क्योंकि सिगरेट पीने से आपकी स्किन का ग्लो खत्म हो जाता है।

3.जंक फूड- बहुत से लोगों को जंक फूड (Junk Food) जैसे बर्गर, पिच्चा, चाऊमीन आदि चीजें खाने की ज्यादा क्रेविंग होती है। लेकिन अगर आप रोजाना तली भुनी चीजें खाते हैं तो यह आपकी स्किन के लिए बेहद नुकसानदायक है।

4.सफेद चीनी- ज्यादा मात्रा में सफेद चीनी का सेवन आपकी सेहत और स्किन दोनों को ही नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में ज्यादा शुगर खाने की आदत है, तो इसे जल्द बदले। बता दें कि सफेद चीनी से धीरे धीरे चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है,इसलिए इससे फौरन दूरी बनाएं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag