सर्दियों में पैरों की उंगलियां सूजने पर भूलकर भी ना करें ये गलती, इस आसान घरेलू उपायों से मिलेगा फायदा

सर्दियों में अक्सर ज्यादा ठंड, पानी और सीलन के कारण कई लोगों की हाथ और पैरों की उंगलियां सूज जाती हैं। इनमें दर्द होने से काफी परेशानी होती है। ऐसा होने पर लोग सूजी उंगलियों को आग, हीटर में सेंकने लग जाते हैं, खुजली होने पर खुजाने लग जाते हैं।

Srishti Chaudhary
Srishti Chaudhary

सर्दियों में अक्सर ज्यादा ठंड, पानी और सीलन के कारण कई लोगों की हाथ और पैरों की उंगलियां सूज जाती हैं। इनमें दर्द होने से काफी परेशानी होती है। ऐसा होने पर लोग सूजी उंगलियों को आग, हीटर में सेंकने लग जाते हैं, खुजली होने पर खुजाने लग जाते हैं। अगर एक्सपर्ट की मानें तो यही हमारी सबसे बड़ी गलती होती है। क्योंकि ठंड से उंगलियों के सूज जाने पर उन्हें आग में सेंकने से बचना चाहिए और ना ही खुजली होने पर रगड़ना या खुजलाना चाहिए।

ये होती है उंगलियां सूज जाने की वजह

पहले ये जानना जरूरी है कि ठंड के कारण हमारी स्किन के अंदर की मांसपेशियां जम जाती हैं। जिसके बाद वो लाल हो जाती है और सूजन आ जाती है। इसके लिए बस हमें करना ये है कि इन्हें वापस गर्म करना है। गर्माहट मिलने पर ये मांसपेशियां फिर से फैल जाएंगी। ये अपने पुराने आकार में वापस आ जाएंगी। इससे उंगलियों में आराम पड़ेगा और सूजन भी कम होगी।

हल्दी और जैतून का तेल करेगा आराम

इससे पहले एक चम्मच हल्दी को जरूरत अनुसार जैतून के तेल में मिला लें। फिर इस पेस्ट को गर्म कर लें। लेकिन ध्यान रखें पेस्ट को मध्यम आंच पर हल्का गर्म करना है। जब ये पेस्ट गुनगुना हो तो उसे सूजन वाली उंगलियों पर लगा लें और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। करीब आधा घंटा बाद गुनगुने पानी से आप उंगलियों को अच्छे से साफ कर लें।

लहसुन, कपूर और नारियल का तेल भी देगा राहत

इसके लिए 5कली लहसुन की लें और इन्हें सरसों के तेल में डालकर अच्छे से पका लें। इस तेल में थोड़ा-सा सेंधा नमक डाल लें। तेल को ठंडा होने पर उंगलियों पर लगाए। इसके अलावा आप प्याज, नारियल और कपूर का तेल लगाने से भी उंगलियों की सूजन में राहत मिली है। इसके अलावा सुबह-शाम एक्सरसाइज करें जिससे खून का दौर सामान्य बना रहे।

calender
13 January 2023, 12:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो