बुखार को कम करने के लिए घरेलू उपाय क्या हैं?

बदलते मौसम के साथ हमारे शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां शरीर में प्रवेश कर लेती है जिसके कारण लोगों को डॉक्टर से इलाज कराना पड़ जाता है। साथ ही यह बीमारियां बच्चों मे जल्दी हो जाती हैं ।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

जब मौसम बदलता है तो लोगों को अनेक प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं। जिसके चलते लोग बीमार पड़ जाते हैं।ऐसे मौसम में सबसे पहले लोगों को खांसी बुखार जैसी समस्याएं होना शुरु हो जाती हैं। इसे दूर करने के लिए आपकी इम्युनिटी पावर का मजबूत होना बेहद ही जरुरी होता है।ऐसे में अगर आप इम्युनिटी बूस्ट करके हल्की-फुल्की खांसी बुखार को आयुर्वेदिक जड़ी बूटी से दूर करना चाहते हैं तो हम आपको बहुत ही फायदेमंद पत्तों की जानकारी दे रहे हैं।

जिसके इस्तेमाल से इम्युनिटी बूस्ट होगी और बुखार जैसी समस्या दूर हो सकती है,लेकिन साथ में आपको अपना खास ख्याल भी रखना होगा। सही पोषक तत्व लेने होंगे और अगर समस्या बढ़ जाए तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है।

हरा धनियां

काफी लोग हरे धनिया की चटनी बनाकर खाना बेहद ही पसंद करते हैं साथ ही यह हरा धनिया हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। यह शरीर में होने वाली अनेक प्रकार की समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार है।इसके पत्ते हमारे शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं रखने का काम करते हैं। इसका सेवन करने के लिए आधा लीटर पानी में धनिया पत्ती डालकर इस पीनी को पी लेना चाहिए।इसके प्रयोग से शरीर की सभी प्रकार की बीमारियां दूर रहती है।

तुलसी का प्रयोग

ये तो सभी लोग जानते ही हैं कि हमारे शरीर के लिए तुलसी कितनी जरुरी होती है साथ ही इसके फायदे भी आप लोग जानते होंगे। तुलसी न केवल औषधियों का काम करती है बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने में भी काफी मददगार होती है। यह हमारे शरीर में होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों से हमारी रक्षा करती है। इसका प्रयोग करने के लिए तुलसी की चाय का सेवन करना चाहिए।इसकी सहायता से बुखार जैसी समस्याएं कम होने लगती है ।

calender
06 March 2023, 01:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो