कार्डियक अरेस्ट क्या है, इसके लक्षण व बचाव क्या है।

कार्डियक अरेस्ट क्या है, इसके लक्षण व बचाव क्या है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

विश्व भर में कई तरह की बीमारियां फैल रही है। जो व्यक्तियों को अपनी चपेट में लेती हैं, हम इन बीमारियों से बचने के लिए और एक अच्छा जीवन बिताने के लिए अच्छा खाना खाते हैं और इसके साथ-साथ ही खुद को स्वस्थ एवं फिट रखने के लिए हम तमाम तरह की वर्कआउट और व्यायाम करते हैं। इसके बावजूद कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम अच्छे से जानते तक नहीं है। और ये बीमारियां हमें अपना शिकार बना लेती है।

कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी गंभीर स्थिति है। जो हार्टअटैक से ज्यादा खतरनाक है। इस बीमारी में अगर समय पर इलाज ना मिले तो व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। इसमें इलेक्ट्रिक इनबैलेंस के कारण दिल धड़कना बंद कर देता है जिसकी वजह से व्यक्ति सांस नहीं ले पाता है और हांपने लगता है। ऐसे में समय पर इलाज बहुत जरूरी होता है। हर साल हजार लोगों में से एक व्यक्ति की मौत इससे होती है।

READ MORE प्रोस्टेट कैंसर क्या है, जाने इसके लक्षण व निवारण

कार्डियक अरेस्ट लक्षण व बचाव

इसमें व्यक्ति अचानक होश खो देता है वह गिर पड़ता है और दिल की धड़कन अचानक से बंद हो जाती हैं नॉर्मल तरीकों से व्यक्ति सांस नहीं ले पाता शरीर व दिमाग के अन्य हिस्सो में खून आपूर्ति होती है, पल्स और ब्लड प्रेशर थम जाती हैं।

इस स्थिति में आप को मरीज को तुरंत सीबीआर देकर मरीज की जान बचाई जा सकती और अस्पताल में तुरंत एडमिट करना चाहिए। सीपीआर देने के लिए आपको सबसे पहले मरीज की छाती के क्रेन्द पर 30 बार दबाना चाहिए। 1 मिनट में 100 बार की दर से दबाना चाहिए। सीपीआर तब तक देते रहना है, जब तक आपके पास मेडिकल सहायता न पहुंच जाए।

.
calender
29 November 2021, 10:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो