RCB की जीत के बाद मैदान पर दिखा ‘विरुष्का’ रोमांस, सिंपल लुक और कीमती ड्रेस में अनुष्का शर्मा के PHOTOS वायरल

आरसीबी की IPL 2026 जीत के बाद अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं और विराट कोहली के साथ मैदान पर शानदार सेलिब्रेशन करती नजर आईं. इस दौरान उनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक भी चर्चा में रहा.

Sonee Srivastav

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां आरसीबी के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, वहीं स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा भी बेहद भावुक और उत्साहित नजर आईं.

विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को एक बार फिर मैदान पर विराट और अनुष्का की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली.

विराट के विनिंग शॉट पर खुशी से झूम उठीं अनुष्का

जैसे ही विराट कोहली ने टीम को जीत दिलाने वाला शॉट लगाया, स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का खुशी से उछल पड़ीं. उनके चेहरे की मुस्कान और एक्साइटमेंट साफ बता रही थी कि यह जीत उनके लिए कितनी खास है. मैच खत्म होने के बाद विराट ने मैदान से अनुष्का की ओर फ्लाइंग किस भी दिया.

अनुष्का ने टीम संग मनाया जश्न

आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का सीधे मैदान पर पहुंचीं और विराट के साथ ट्रॉफी सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. वायरल तस्वीरों में वह टीम के खिलाड़ियों और उनके परिवारों के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में विराट और अनुष्का आईपीएल ट्रॉफी को साथ में देखते दिखाई दे रहे हैं. यह फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है.

सिंपल लेकिन स्टाइलिश अनुष्का का लुक

आईपीएल फाइनल के लिए अनुष्का शर्मा ने बेहद सिंपल और आरामदायक लुक चुना था. उन्होंने सफेद रंग का स्लीवलेस क्रोशिया वर्क टॉप पहना था, जिसे उन्होंने लाइट ब्लू वाइड-लेग जींस के साथ पेयर किया. अपने लुक को पूरा करने के लिए अनुष्का ने गले में तुलसी की माला, हाथ में ब्रेसलेट और घड़ी पहनी हुई थी. उनका नो-मेकअप और मिनिमल स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया.

अनुष्का का आउटफिट 

भले ही अनुष्का का लुक काफी सिंपल नजर आ रहा था, लेकिन उनकी ड्रेस की कीमत सुनकर लोग हैरान रह गए. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने मशहूर फैशन ब्रांड Sezane का ‘Leonard Top’ पहना था, जिसकी कीमत करीब 11,500 रुपये बताई जा रही है. इसके साथ उनकी वाइड-लेग पैंट की कीमत करीब 13,800 रुपये बताई जा रही है. यानी उनका पूरा आउटफिट लगभग 25 हजार रुपये से ज्यादा का था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो