Cold Water: फ्रिज का ठंडा पानी पीने के क्या हैं नुकसान, जानिए किस टेंपरेचर पर पीना चाहिए पानी?

Cold Water: जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि लगातार गर्मी बढ़ रही है।जिससे लोगों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जिस तरह गर्मी का बढ़ रही है ठीक उसी प्रकार लोग ठंडे पानी का भी इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन ठंडा पानी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • कुछ दिनों से लगातार गर्मी का तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को ठंडी चीजें खानी काफी पसंद होती है।

Cold Water: कुछ दिनों से लगातार गर्मी का तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को ठंडी चीजें खानी काफी पसंद होती है। जब हम किसी जगह से अपने घर वापस जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में हमे ठंडे पानी की आवश्यकता होती है।जिससे हम अपनी प्याज बुझा सकें।

वहीं दूसरी ओर कोरोना का कहर भी लगातार बढ़ रहा है जिससे कुछ लोगों ने तो अभी ठंडे पानी पीने की शुरुआत ही नहीं की है।कोरोना के डर से लोग ठंडी चीजों का परहेज कर रहे हैं, लेकिन गर्मियां आते ही कई लोग ठंडे पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या कभी आप ने सोचा है कि फ्रिज का ठंडा पानी आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे की ठंडा पानी हमारे शरीर में नुकसान कैसे पहुंचा सकता है। आज आपको हम बतायेंगे कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से आपके शरीर में किस तरह से नुकसान पहुंच सकता है?

क्या ठंडा पानी पीने से हो सकता है कोरोना?

कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि कही ऐसा तो नहीं की हम फ्रिज का पानी पी लें और हम कोरोना के संपर्क में आ जाएं। ऐसा नहीं है कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से लोग कोरोना के शिकार हो रहे हैं।

आपको बता दें कि जो व्यक्ति गर्म पानी रोजाना पीते हैं उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही गर्म पानी का सेवन करने से हमारे गले और नाक से जुड़े किसी भी प्रकार के इंफेक्शन नहीं होते हैं।

यही कारण है जब व्यक्ति बीमारियों की चपेट में आ जाते है, तो डॉक्टर उन्हें गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं।जिससे मरीज जल्द से जल्द ठीक हो सकें।

फ्रिज का पानी पीने के शरीर में नुकसान

जिन लोगों की कमजोर इम्यूनिटी है ऐसे लोगों को फ्रिज के ठंडे पानी पीने से बचना चाहिए यदि आप फ्रिज का पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां देखी जा सकता है।

जैसे- गले में खराश, खांसी या किसी तरह का संक्रमण हो सकता है।इसीलिए डॉक्टर्स भी कोरोना काल में फ्रिज के पानी का सेवन करने की मना करते हैं।

किस टेंप्रेचर का पानी पीना चाहिए

यदि गर्मी अधिक है, तो आप गर्म या गुनगुना पानी पीने की बजाय रूम टेंप्रेचर का पानी पी सकते हैं।इससे आपकी प्यास भी बुझ जाएगी साथ ही आपके शरीर में किसी भी तरह का कोई भई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

यदि लगातार आप फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, तो उससे आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां देखी जा सकती हैं।यदि आपको ठंडा पानी पीने का मन हैं, तो आप गर्मी में मटके का पानी पी सकते हैं।

ठंडा पानी पीने के नुकसान

आप ने देखा होगा कि कई लोग ऐसे होते हैं जो लगातार फ्रिज के पानी का सेवन करते हैं।ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक है।

फ्रिज के ठंडे पानी के सेवन से हमे गले में खराश, जुकाम, और बुखार भी हो सकता हैं, लेकिन याद रहें कि कोरोना के मरीज को भूलकर भी ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

इससे उसकी हालत और भी गंभीर हो सकती है इसीलिए कोरोना के मरीज को हमेशा गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो