Eid Special: इफ्तार पार्टी को ओर खास बनाने के लिए अपने मेनू में शामिल करें यह स्वादिष्ट डिशेज

यदि आप इफ्तार की तैयारी कर रहें हैं और इस दिन क्या खास बनाएं केवल इसी कन्फ्यूजन में हैं तो फ़िक्र न करें हम आपके लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के कमाल के विकल्प लेकर आएं हैं। जो आपकी इफ्तारी में चार - चाँद लगा देंगे।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • कई लोगों को इफ्तार पार्टी का बेसब्री से इंतज़ार है। हो भी क्यों न भला क्योंकि इस खास मौके पर बेहद ही लज़ीज़ - लज़ीज़ व्यंजन तैयार किये जाते हैं। सूरज डूबने के बाद रोज़ा तोड़ा जाता है और इफ्तार के खाने की तो बात ही क्या की जाये।

कई लोगों को इफ्तार पार्टी का बेसब्री से इंतज़ार है। हो भी क्यों न भला क्योंकि इस खास मौके पर बेहद ही लज़ीज़ - लज़ीज़ व्यंजन तैयार किये जाते हैं। सूरज डूबने के बाद रोज़ा तोड़ा जाता है और इफ्तार के खाने की तो बात ही क्या की जाये। नाक में तमाम व्यंजनों की खुशबू से ही खाने पर टूट पड़ने का दिल चाहता है। स्वादिष्ट बिरयानी से लेकर फिरनी, कीमा समोसा, खुरचन पराठे और न जाने क्या - क्या खाने के अनगिनत विकल्प होते हैं। जिनको देख मुँह में पानी आ जाता है। यदि आप इस बात से कन्फयूज़्ड हैं की इफ्तार की पार्टी के मेनू में क्या - क्या तैयार करना चाहिए जिसे देख आपका अपने परिवार के साथ मज़ा दोगुना हो जाये तो आज हम आपके लिए बेहतर आइडियाज लेकर आएं हैं।   

1 शवरमा

हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर शामिल है शवरमा जिसको देशी भाषा में चिकन रोल भी कहा जाता है। यह मिडल ईस्टर्न डिश होती है। जिसमें मास को बहुत ही बारीक़ काटकर एक इंवर्टेड कोन में भरकर धीरे - धीरे अच्छे से रोस्ट किया जाता है। जिसके बाद रोटी में कई सब्जियां और सॉसेज के साथ मीट को इसमें रैप किया जाता है। 

2 कीमा समोसा

कीमा समोसा यदि आप भारतीय हैं और आपको समोसा नहीं पसंद तो आप इस डिश को ट्राई करें। इसके बाद आपकी पसंद बदल जाएगी। अब तो मार्किट में वैसे भी तरह - तरह की फीलिंग्स वाले समोसे आने लगे हैं जिसमें से एक है कीमा समोसा। इसमें कीमा भरकर समोसा तैयार किया जाता है। पार्टी में यह स्नैक जान डाल देगा। 

3 बैदा रोटी

क्या आपने कभी बैदा रोटी खाई है? यह एक ऐसी रोटी होती है जिसमें कीमा मटन, अंडे या फिर चिकन की फिलिंग को भरा जाता है। फिलिंग भरने के बाद शैलो फ्राई किया जाता है। इसको आटा मैदे से तैयार किया जाता है जिस वजह से इसका नाम बैदा रोटी कहा जाता है। यह बेहद ही स्वादिष्ट होता है। 

4 हलीम

हलीम, यह हैदराबाद की बेहद ही पॉपुलर डिश है। इसको बार्ले, दाल और मीट को अच्छे से पकाकर बनाया जाता है। मीट को करी में अच्छे से मेश किया जाता है। जिसको गर्म - गर्म रोटी के साथ परोसा जाता है। यह खाने में बेहद ही टेस्टी होता है। आपको बता दें, की साउथ एशिया से लेकर मिडल ईस्ट और तो और सेंट्रल एशिया में इस डिश को लोग काफी पसंद करते हैं। 

5 फिरनी

इफ्तार पार्टी है और फिरनी न हो तो वह इसके बिना अधूरी है। इस डिश को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इसमें दरदरे चावल, दूध और इलायची का प्रयोग करके तैयार किया जाता है। यह एक परंपारिक डिश है। इस डिश को अपनी इफ्तार की पार्टी में शामिल करना न भूलें। 

6 बिरयानी

बिरयानी के बिना ईद क्या और इफ्तार क्या? यदि पार्टी में यह न हो तो मज़ा ही अधूरा रह जाता है। इफ्तार में बिरयानी ही भूल जाएँ ऐसा कभी होना तो दूर सोच भी नहीं सकता कोई। आप चिकन बिरयानी बना सकते हैं इसके अलावा आप मटन , बीफ की बिरयानी भी बना सकते हैं। बिरयानी में मॉस को अच्छे से मेरिनेट किया जाता है और बिरयानी के चावलों को अलग मसालों में पकाया जाता है। 

7 शीर खुरमा

ईद और इफ्तारी का मौका हो तो शीर खुरमा को कैसे भूल सकते हैं। इसके बिना तो ईद भी अधूरी है। इसको सेवई पुडिंग भी कहा जाता है। इसको ब्रेकफास्ट में एक डेजर्ट के तौर पर सर्व  किया जाता है। इसमें कई प्रकार के सूखे मेवे जैसे - काजू , खजूर, इलाइची, पिस्ता, बादाम, किशमिश, केसर, लौंग, गुलाब जन आदि शामिल होते हैं। 


 

calender
19 April 2023, 12:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो