Father’s Day 2023: पहली बार किसने मनाया था फादर्स डे? जानें क्यों और कब हुई इस दिन की शुरुआत

Father’s Day 2023: जिस तरह मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे बड़ा होता है ठीक वैसे ही पिता का रोल भी मां के बराबर होता है। इस साल 18 जून 2023 को फादर्स डे मनाया जाएगा। इस दिन की शुरुआत 1970 से हुई थी।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • जिस तरह मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे बड़ा होता है ठीक वैसे ही पिता का रोल भी मां के बराबर होता है।

Father’s Day 2023: मां बच्चे को जन्म देती है उसका पालन पौषण करती है, मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे ऊपर रखा जाता है, लेकिन एक पिता भी अपने बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाते हैं। बच्चों के जीवन में पिता का रोल भी उतना ही जरूरी है जितना कि मां का रोल होता है। कई लोगों के मन सवाल होते हैं कि आखिर फादर्स क्यों मनाया जाता है, इस दिन की शुरुआत कब और कैसे की गई थी?

पिता का संघर्ष

पिता त्याग का समर्पण का उदाहरण है। एक पिता ही है जो अपने बच्चों को समाज में हर बुराई से बचाता है। पिता बच्चों की जरूरत को पूरा करने के लिए खुद संघर्ष करते हैं। उनके भविष्य को संवारने के लिए दिशा निर्देशन करते हैं। मां तो मातृत्व न्योछावर कर देती है लेकिन बच्चे को सही मार्ग दिखाने के लिए पिता को कठोर बनना पड़ता है।

पिता अक्सर बच्चे के प्रति उस तरह का प्यार जता नहीं पाते, जैसे मां जताती हैं, लेकिन बिना दिखाए या जताए जीवन भर की खुशियां बच्चे को देने का काम एक पिता ही कर सकता है। पिता के इसी प्रेम, त्याग को सम्मान देने के लिए दुनिया के तमाम देशों में फादर्स डे मनाया जाता है।

कब मनाया जायेगा फादर्स डे

दुनियाभर में सभी पिता को सम्मान देने के लिए हर साल फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 18 जून को मनाया जायेगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में पहली बार की गई थी। अपने पिता को सम्मान देने के लिए इसकी शुरुआत एक बेटी ने की थी। जिसके लिए पिता उसकी मां से भी बढ़कर थे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag