होली 2025 स्पेशल: इस आसान तरीके से घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट देसी ठंडई

गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है. ऐसे में होली पर्व भी आ चुका है. लोग इस त्योहार के मौके पर अधिकतर ठंडई पीने को तरजीह देते है. यह पेय शरीर को ताजगी और राहत देता है. होली पर्व वाले दिन ठंडई को बेहद पसंद किया जाता है.

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

त्योहारों और खास मौकों पर ठंडई शरीर को ताजगी और राहत देती है. रंगों का त्योहार होली करीब आ रहा है और लोग इस खास दिन पर ठंडाई पीना पसंद करते हैं. अगर आप भी ठंडाई बनाना चाहते हैं तो यहां जानिए ठंडाई की आसान और स्वादिष्ट तरीका है. 
 

घर पर ठंडई बनाने के लिए सामग्री
 
•    4 गिलास ठंडा दूध
•    4 बड़े चम्मच चीनी
•    2 बड़े चम्मच भिगोए और छिले हुए बादाम
•    1 बड़ा चम्मच खसखस
•    1 बड़ा चम्मच सौंफ
•    1 बड़ा चम्मच तरबूज के बीज
•    10-12 काली मिर्च
•    5-6 हरी इलायची
•    8-10 काजू
•    1 चम्मच गुलाब जल
•    8-10 केसर के धागे (गर्म दूध में भिगोये हुए)
•    1/2 चम्मच जायफल पाउडर
•    1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर

ठंडाई बनाने की विधि 

1.    सबसे पहले बादाम, खसखस, सौंफ, मगज (तरबूज के बीज), काली मिर्च, इलायची और काजू को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
2.    अब इन भीगी हुई सामग्री में थोड़ा दूध मिलाएं और बारीक पीस लें.
3.    फिर पेस्ट को ठंडे दूध में डालकर अच्छी तरह मिला लें और चीनी डालकर घोल तैयार कर लें.
4.    अब इसमें गुलाब जल, केसर वाला दूध, जायफल और दालचीनी पाउडर मिलाएं.
5.    इसके बाद मिश्रण को छलनी से छान लें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.
6.    ठंडाई तैयार होने के बाद इसे सूखे मेवों और केसर से सजाएं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag