शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में लिवर की भूमिका सबसे अहम होती है. अगर लिवर हेल्दी है तो पाचन तंत्र बेहतर काम करेगा, एनर्जी लेवल सही रहेगा और शरीर में कोई भी टॉक्सिन जमा नहीं होगा. लेकिन आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड और एल्कोहल के ज्यादा सेवन से लिवर पर काफी दबाव पड़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता कमजोर होने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने लिवर का खास ख्याल रखें.
लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ ऐसे नेचुरल ड्रिंक्स हैं, जो न सिर्फ इसे ठंडक पहुंचाते हैं बल्कि डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका लिवर सही से काम करे और शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे, तो आज से ही इन हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करें.
खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और लिवर को साफ करने में मदद करता है. नींबू में मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और लिवर को हेल्दी बनाए रखता है.
आंवला को आयुर्वेद में लिवर के लिए सबसे बेहतरीन औषधि माना गया है. इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C मौजूद होता है, जो लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. हफ्ते में 2-3 बार आंवला जूस पीने से लिवर मजबूत होता है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है.
हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण लिवर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. हल्दी की चाय लिवर को डिटॉक्स करती है, सूजन को कम करती है और लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत करने में मदद करती है. हल्दी पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से लिवर को जबरदस्त फायदा मिलता है.
चुकंदर में नाइट्रेट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ-साथ लिवर को भी ठंडक देता है. हफ्ते में कम से कम एक बार चुकंदर का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है.
गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन और फ्लेवेनोइड्स लिवर को हेल्दी बनाए रखते हैं और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. यह लिवर की कोशिकाओं से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर एंजाइम्स को एक्टिव रखता है, जिससे पाचन बेहतर होता है. सुबह के समय गाजर का जूस पीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो 500 से भी ज्यादा कार्य करता है. अगर इसका ख्याल सही से रखा जाए तो शरीर को कोई भी बीमारी छू नहीं सकती. इसलिए प्रोसेस्ड फूड, एल्कोहल और जंक फूड से बचें और इन हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें. First Updated : Tuesday, 25 February 2025