CM थलपति विजय के साथ नाम जुड़ते ही फिर चर्चा में आईं तृषा कृष्णन, जानिए कहां और कैसे रहती हैं एक्ट्रेस

43 साल की तृषा कृष्णन सिर्फ अपनी फिल्मों और थलपति विजय संग चर्चित बॉन्डिंग को लेकर ही नहीं, बल्कि अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं. चेन्नई में बना उनका आलीशान घर मॉर्डन लग्जरी और साउथ इंडियन आर्किटेक्चर का शानदार मेल है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय के साथ उनका नाम जोड़े जाने के बाद फैंस की दिलचस्पी उनकी लाइफस्टाइल में भी बढ़ गई है. 43 साल की उम्र में भी तृषा अपनी शानदार लाइफ, क्लासी फैशन सेंस और आलीशान घर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक तृषा कृष्णन चेन्नई के एक पॉश इलाके में करीब 7 करोड़ रुपये की कीमत वाले शानदार घर में रहती हैं. उनका घर मॉडर्न और इंटीरियर काफी क्लासिक है, जहां हर कोना उनकी पसंद और लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाता है. खास बात यह है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद तृषा अपनी पसंदीदा चीजों को लंबे समय तक संभालकर रखना पसंद करती हैं.

7 साल से लिविंग रूम की शान बना है एक ही सोफा

तृषा कृष्णन के घर का सबसे चर्चित हिस्सा उनका लिविंग रूम है. यहां रखा नारंगी-लाल रंग का बड़ा L-शेप सोफा पिछले सात सालों से उनके घर की खूबसूरती बढ़ा रहा है. साल 2019 से लेकर 2026 तक सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में यही सोफा नजर आया है.

मखमली टेक्सचर वाला यह सोफा पूरे कमरे को रॉयल और लग्जरी लुक देता है. इसके साथ रखे गए हरे और सिल्वर रंग के कुशन कमरे की सुंदरता को और बढ़ाते हैं. हल्के रंग की दीवारों के साथ इसका गहरा रंग बेहद आकर्षक दिखाई देता है.

मॉडर्न और क्लासिक डेकोर का शानदार मेल

तृषा के घर का लिविंग एरिया मॉडर्निटी और क्लासिक ग्रेस का खूबसूरत उदाहरण माना जा सकता है. हार्डवुड फ्लोरिंग पूरे स्पेस को वार्म और प्रीमियम फील देती है. वहीं न्यूट्रल टोन वाली दीवारें घर को एलीगेंट लुक देती हैं. कमरे में लगा सिल्वर फिनिश आर्क लैंप, भारी पर्दे और आर्टिस्टिक पेंटिंग्स तृषा की कलात्मक पसंद को दर्शाते हैं. स्ट्राइप्ड कारपेट और स्टाइलिश फर्नीचर पूरे स्पेस को और भी शानदार बना देते हैं.

घर का हर कोना देता है प्रीमियम फील

तृषा कृष्णन के घर में ग्लॉसी फिनिश वाले दरवाजे और लकड़ी का फर्श एक वार्म और क्लासी माहौल तैयार करते हैं. गहरे भूरे रंग की कैबिनेट और मेटालिक हैंडल डेकोर को और भी आकर्षक बनाते हैं. एक छोटी ग्लास साइड टेबल पर रखे फोटो फ्रेम और सजावटी आइटम उनके बारीक पसंद को दर्शाते हैं. घर का हर हिस्सा सादगी और लग्जरी का संतुलित मिश्रण दिखाई देता है.

ट्रॉफियों से सजा खास कॉर्नर

तृषा के घर में एक खास हिस्सा उनकी उपलब्धियों को समर्पित है. यहां बड़ी मेटल ओपन शेल्फ में उनके अवॉर्ड्स और ट्रॉफियां सजी हुई हैं. पीछे की दीवार पर बना सफेद धारियों वाला डिजाइन इस हिस्से को मॉडर्न और म्यूजियम जैसा लुक देता है. हल्की रोशनी और लकड़ी की फ्लोरिंग इस एरिया को और भी खूबसूरत बनाती है.

सीढ़ियों का मिनिमलिस्ट डिजाइन 

घर की सीढ़ियां मॉडर्न और मिनिमलिस्ट डिजाइन का शानदार उदाहरण हैं. लकड़ी के पायदानों पर ग्रे रंग के मैट लगाए गए हैं, जो फिसलन रोकने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं. ब्लैक मेटल फ्रेम वाली रेलिंग सीढ़ियों को बेहद स्लीक और प्रीमियम लुक देती है.

कलरफुल कॉर्नर बढ़ाता है घर की खूबसूरती

सीढ़ियों के पास बना खुला एरिया घर के सबसे आकर्षक हिस्सों में से एक है. यहां रखा बैंगनी रंग का सोफा और हल्के नीले रंग की टेबल पूरे स्पेस को बेहद रंगीन और जीवंत बनाते हैं. बड़ी कांच की खिड़की से आने वाली प्राकृतिक रोशनी इस हिस्से को खुला और हवादार बनाती है. वहीं बैंगनी पर्दे पूरे डेकोर को शानदार फिनिश देते हैं.

ड्रेसिंग एरिया भी है बेहद स्टाइलिश

तृषा कृष्णन का ड्रेसिंग और सिटिंग एरिया भी काफी आकर्षक है. घर में एक बड़ी वॉक-इन क्लोसेट बनाई गई है, जहां कपड़ों को व्यवस्थित रखने के लिए मेटालिक रॉड्स और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की गई है. कमरे में रखा जूट टेक्सचर वाला बड़ा ओटोमन इस स्पेस को नेचुरल और रॉ लुक देता है.

हार्डवुड फ्लोरिंग से मिलता है एलीगेंट लुक

पूरे घर में हार्डवुड फ्लोरिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर को क्लासिक और एलीगेंट फील मिलती है. हल्के लकड़ी वाले रंग कमरे को बड़ा और खुला दिखाते हैं. अलग-अलग डिजाइन और टेक्सचर वाले कालीन घर की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. कहीं फ्लोरल रग्स तो कहीं डार्क स्ट्राइप्ड कारपेट घर के इंटीरियर को शानदार टच देते हैं.

आउटडोर गार्डन एरिया भी है बेहद खूबसूरत

तृषा कृष्णन के घर का आउटडोर गार्डन एरिया सादगी और शांति का एहसास कराता है. मिट्टी के रंग की टाइल्स और सफेद जालीदार रेलिंग इस हिस्से को मॉडर्न और नेचुरल लुक देती हैं. स्टोन क्लैडिंग बैकड्रॉप और हरियाली से भरा यह स्पेस फोटोशूट और निजी आयोजनों के लिए भी बेहद खास माना जाता है.

हरियाली से भरा रहता है घर का बाहरी हिस्सा

गार्डन एरिया में बड़े कंक्रीट के गमलों और क्यारियों में अलग-अलग पौधे लगाए गए हैं. पौधों के बीच पर्याप्त खुली जगह छोड़ी गई है, जिससे पूरा एरिया खुला और हवादार महसूस होता है. यह हिस्सा घर को प्राकृतिक सुंदरता देने के साथ-साथ शांत और सुकून भरा माहौल भी तैयार करता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो