होली में ट्राई करें गुलकंद स्ट्रॉबेरी शॉट्स, इस ट्रीक से 5 मिनट में बनाएं और सबको इंप्रेस करें
होली रंगों का सबसे धमाकेदार त्योहार घर-घर में धूम मचाने वाला. दोस्तों-परिवार के साथ खूब मस्ती करने का प्लान है ना? तो गुलकंद स्ट्रॉबेरी शॉट्स बनाकर सबको वाह-वाह करवा दें. ये ठंडे, क्रीमी और बेहद टेस्टी शॉट्स होली की पार्टी को और भी रंगीन बना देंगे. तो चलिए इसके आसान से रेसिपी को जानते हैं.

होली का उत्सव रंगों, खुशियों और स्वादों का अनोखा संगम है, जिसका इंतजार हर उम्र के लोग बेसब्री से करते हैं. इस त्योहार पर घरों में गुजिया, ठंडाई और चटपटे नाश्ते बनाए जाते हैं, लेकिन इस बार होली पार्टी को और भी खास बनाने के लिए एक रिफ्रेशिंग और आकर्षक ड्रिंक परफेक्ट रहेगा. गुलकंद स्ट्रॉबेरी शॉट्स होली के रंगीन माहौल में नई ताजगी और मिठास का तड़का लगाते हैं, जो मेहमानों को तुरंत आकर्षित कर लेते हैं.
यह क्रीमी, गुलाबी और गुलकंद की महक से भरा शॉट होली के स्वागत में बेहतरीन विकल्प है. फ्रोजन स्ट्रॉबेरी, वनीला आइसक्रीम और गुलकंद का कमालदार कॉम्बिनेशन इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट बना देता है. घर पर आसानी से बनाकर पार्टी में सर्व करें और त्योहार की मिठास को दोगुना कर दें.
गुलकंद स्ट्रॉबेरी शॉट्स की सामग्री
गुलकंद स्ट्रॉबेरी शॉट्स बनाने के लिए कम से कम 20 फ्रोजन स्ट्रॉबेरी, चार बड़े चम्मच गुलकंद, तीन स्कूप वनीला आइसक्रीम, आधा लीटर दूध, बर्फ के टुकड़े. अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करते हैं तो इसमें शहद और चीनी मिलाएं. गार्निशिंग के लिए आपको चाहिए होगा- फ्रेश गुलाब की पंखुड़ियां, कद्दूकस किए पिस्ते.
बनाने की आसान विधि
गुलकंद स्ट्रॉबेरी शॉट्स बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को फ्रीजर में रखें और जब ये पूरी तरह से जम जाए तो इसका शॉट्स बनाया जा सकता है. इसके लिए एक मिक्सर जार में स्ट्रॉबेरी और दूध डालें और अच्छे से ब्लेंड करें. जब स्ट्रॉबेरी अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए तो इसमें गुलकंद और आइस्क्रीम डालें फिर अच्छे से ब्लेंड करें. जब सभी चीजें पूरी तरह से ब्लेंड हो जाए तो इसे शॉट्स ग्लास में निकालें. अब इसके ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां और कुछ पिस्ता के टुकड़ों से सजाएं.
स्वाद बढ़ाने वाली खास टिप्स
शॉट्स थोड़े गाढ़े और मलाईदार ही अच्छे लगते हैं. इसलिए दूध और स्ट्रॉबेरी का सही माप रखें. बहुत ज्यादा दूध इसे पतला बना सकता है. शॉट्स दिखने में खूबसूरत अच्छे लगते हैं. इसके लिए सबसे नीचे बारीक कटी हुई स्ट्रॉबेरी डाल सकते हैं.
स्वाद को बेहतर बनाने के लिए चुटकी भर इलायची पाउडर शॉट्स में डालें. ये गुलकंद की खुशबू को और बढ़ा देता है.
चीनी का इस्तेमाल कम करें या बिल्कुल न करें. क्योंकि मिठास बहुत ज्यादा हो सकती है. इसलिए केवल गुलकंद और स्ट्रॉबेरी के नेचुरल स्वाद पर भरोसा करें. शॉट्स बनाने के लिए अगर आप टोन्ड दूध का यूज कर रहे हैं तो इसे गाढ़ा बनाने के लिए थोड़ी क्रीम का इस्तेमाल करें.


