चौके-छक्के उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी किस डिश पर हो गए क्लीन बोल्ड? जानिए उनका फेवरेट फूड
आईपीएल 2026 का रोमांच भले ही मैदान पर थम गया हो लेकिन राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का रोमांच भले ही मैदान पर थम गया हो लेकिन राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में आईपीएल मेगा ऑक्शन में अपनी चमचमाती किस्मत और खेल से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव एक बार फिर चर्चा में हैं.
वीडियो वायरल
इस बार उनकी इस चर्चा की वजह मैदान पर उनका गरजता हुआ बल्ला नहीं बल्कि उनकी अनूठी फूड चॉइसेस हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'ESPN Cricinfo' द्वारा शेयर किया गया उनका एक ताजा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने फैंस को उनका मुरीद बना दिया है.
Beyond the runs and the spotlight, Vaibhav Sooryavanshi loves his cartoons and ice cream 😁 pic.twitter.com/089V4cPklG
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 29, 2026
स्टाइल के मामले में भी हैं 'किंग'
वैभव सूर्यवंशी अपने स्टाइल के मामले में भी सीनियर खिलाड़ियों को टक्कर दे रहे हैं. उनका फैशन सेंस इन दिनों युवाओं के बीच बहुत चर्चा में है. जब वे सूट-बूट पहनते हैं और गले में स्कार्फ डालते हैं तो उनका हर अंदाज अलग ही नजर आता है. घर पर वे आरामदायक कपड़ों में नजर आते हैं.
ड्रेसिंग स्टाइल के भी दीवाने
किसी इवेंट या प्रोफेशनल मीटिंग में उनका लुक एकदम बदल जाता है. उनके फॉर्मल आउटफिट्स और आत्मविश्वास का अंदाज उनके लुक को और भी आकर्षक बना देता है. यही वजह है कि फैंस अब उनके खेल के साथ-साथ उनके ड्रेसिंग स्टाइल के भी दीवाने हो रहे हैं.
आम भारतीय घर जैसी है सादगी
करोड़ों रुपये की आईपीएल डील साइन करने और रातों-रात देशभर में बड़ी पहचान मिलने के बाद भी वैभव के पैर जमीन पर टिके हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत उनकी सादगी है. सोशल मीडिया पर सामने आईं उनके घर की तस्वीरों को देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह किसी करोड़पति क्रिकेटर का घर है. उनका घर देश के लाखों मध्यमवर्गीय परिवारों के घरों जैसा ही बिल्कुल साधारण है.
कौनसी चीज उन्हें खास बनाती है
वहीं घरेलू माहौल, वही सादगी और वही अपनापन. यही चीजें वैभव को बाकी युवा सितारों से अलग और खास बनाती हैं. आईपीएल की बड़ी कामयाबी और शोहरत के बाद भी वैभव अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़े हुए हैं. उनका यह साधारण घर इस बात का जीता-जागता सबूत है कि बड़े सपने पूरे करने के लिए किसी आलीशान माहौल की जरूरत नहीं होती बल्कि सिर्फ कड़ी मेहनत, लगन और खुद पर भरोसे की जरूरत होती है. यही वजह है कि आज देश का हर युवा उनकी इस जमीनी कहानी से खुद को जोड़ पा रहा है और उनसे प्रेरणा ले रहा है.


