सिल्क की साड़ी मात्र 150 रुपए में! क्या आपको भी चाहिए... कहाँ मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां

इन बाजारों में वैरायटी इतनी जबरदस्त है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगी और दाम सुनकर तो और भी खुश हो जाएंगी। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये मशहूर बाजार...

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: अगर आप कम बजट में अच्छी क्वालिटी की साड़ी खरीदना चाहती हैं। तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के ये 3 बाजार आपके लिए परफेक्ट हैं। यहां ₹150 से भी कम कीमत में सिल्क, कॉटन और डेली वियर साड़ियां मिल जाती हैं। इन बाजारों में वैरायटी इतनी जबरदस्त है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगी और दाम सुनकर तो और भी खुश हो जाएंगी। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये मशहूर बाजार...

चांदनी चौक: दिल्ली 

आपको बताते चलें कि दिल्ली का चांदनी चौक सिर्फ पराठे और चाट के लिए फेमस नहीं है। यहां कपड़ों का भी बहुत बड़ा बाजार है। बनारसी, सिल्क, कॉटन से लेकर डिजाइनर साड़ी तक, हर तरह की साड़ी आपको अच्छे दाम में मिल जाएगी। यहां साड़ियों की कीमत ₹500 से शुरू हो जाती है। होलसेल में तो और भी सस्ती पड़ती हैं।

कब जाएं: सोमवार से शनिवार, खुलता है 
समय: सुबह 10 बजे से रात 8-9 बजे तक  

बंद: रविवार को
कैसे पहुंचें: सबसे नजदीक चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन है, और आप किसी अन्य वाहन से भी यहाँ आ सकते हैं।

बुर्का बाजार: कोलकता 

दरअसल कोलकाता का बुर्रा बाजार सस्ती साड़ियों के लिए पूरे देश भर में फेमस है। यहां सैकड़ों दुकानों में कॉटन, सिल्क, हैंडलूम, सिंथेटिक, बांधनी, पार्टी वियर और वेडिंग साड़ियां थोक रेट पर मिलती हैं। अगर आप ₹150 से ₹3000 के बीच डेली वियर साड़ी लेना चाहती हैं तो यह मार्केट बेस्ट है। यहां मोलभाव करके और भी कम दाम में साड़ी मिल जाती है।

कब जाएं: सोमवार से शनिवार तक खुलता है 
समय: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक  
बंद: रविवार  
कैसे पहुंचें: सबसे पास महात्मा गांधी रोड मेट्रो स्टेशन है और और आप अन्य किसी छोटे वाहन से भी यहाँ आ सकते हैं।

मंगलदास मार्केट: मुंबई 

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई का मंगलदास मार्केट थोक साड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां जॉर्जेट, सिल्क, कॉटन, बनारसी, प्रिंटेड, ऑफिस वियर या वेडिंग साड़ियां, एक ही लेन में 20 से 30 तरह की वैरायटी मिल जाती है। दुकानदार यहां हमेशा नई डिजाइन रखते हैं, इसलिए ग्राहक कभी खाली हाथ नहीं लौटते। रेट इतने कम हैं कि आप एक की जगह 4-5 साड़ियां खरीद लेंगी।

कब जाएं: सोमवार से शनिवार तक खुलता है
समय: सुबह 10 या 11 बजे से शाम तक  
बंद: रविवार बंद

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो