World Food Safety Day: क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, WHO से जान लें इस दिन का महत्व

World Food Safety Day: हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। ताकि लोगों को भोजन के महत्व के बारे में बता सके। आपको बता दें कि 200 से अधिक बीमारियां खाने में बैक्टीरिया, वायरस पैरासाइट और केमिकल्स की उपस्थिति के कारण होती है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • 7 जून दुनिया भर में फूड सेफ्टी डे यानी विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

World Food Safety Day: 7 जून दुनिया भर में फूड सेफ्टी डे यानी विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।ताकि लोगों को भोजन के लिए जागरूक किया जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर वैश्विक तौर पर 10 में से एक व्यक्ति दूषित खाना खाकर बीमार पड़ता है।

कोई देश इससे अछूता नहीं है 200 से अधिक बीमारियां खाने में बैक्टीरिया, वायरस पैरासाइट और केमिकल्स की उपस्थिति के कारण होती है। जिसके चलते खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आपको बता दें कि इस दिन की शुरुआत सबसे पहले 7 जून 2019 को की गई थी।

दरअसल यूनइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 20 दिसंबर 2018 को फूड सेफ्टी डे मनाने का फैसला किया था। तभी से इस दिन की शुरूआत हुई।ताकि लोगों को खाने की सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं और विभिन्न फायदों के बारे में जानकारी दी जा सके।

जानिए महत्व

भोजन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है ये तो सभी लोग जानते ही हैं।आखिर खाने में क्या जरूरी है, क्या खाना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है और क्या खाना शरीर के लिए नुकसानदायक है।

क्या है उद्देश्य?

इस बारे में बताने के लिए हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। जिससे लोगों को इस जानकारी के बारे में पता चल सके। जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, कृषि, बाजार, विकास, में योगदान, खाद्य जनक जोखिमों को कम करना और लोगों को हेल्दी खाने के लिए प्रेरित करना है।

WHO का कहना है कि खाद्य सुरक्षा ही सेहत को बनाए रखने में मदद करती है। इसके लिए आपको फूड सप्लाई से जुड़े हाइजीन का विशेष ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है।यदि खाना पूरी तरह से सुरक्षित होगा तो खाने वाला भी सुरक्षित रहेगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag