World Hand Hygiene day : बच्चों को सिखाएं 5 तरीके से हाथों को साफ रखना, बीमारियां होगी दूर

World Hand Hygiene day 2023: वैसे तो हम अपने हाथों की सफाई करते ही हैं, लेकिन कोरोना काल में हमने हाथों की सफाई को लेकर काफी महत्व दिया था। हाथों को समय पर साफ न करने से गंभीर रुप से बीमारियां हो सकती हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि यदि हाथों की सफाई अच्छे से नहीं की गई तो इससे कई गंभीर प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं।

World Hand Hygiene day 2023: कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि यदि हाथों की सफाई अच्छे से नहीं की गई तो इससे कई गंभीर प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं।जिससे लोग पीड़ित हो सकते हैं यदि आप चाहते है कि इस तरह की कोई भी बीमारी आपके शरीर में नहीं हो, तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने हाथों की सफाई पर ध्यान देना होगा।

कोरोना काल में हाथों को साफ रखकर दुनियाभर लाखों लोगों ने इस भयानक संक्रामण बीमारी से खुद को बचाया साथ ही अपने परिवार के लोगों को भी बचाया। आपको बता दें कि हाथ किसी भी वायरस के लिए एक ऐसा जरिया है जो कि आसानी से हमारे नाक और मुंह तक पहुंत सकते हैं।

जिससे हम संक्रामण की चेपट में बड़ी सरलता से आ जाते हैं।ऐसे में हम आपको बतायेगे की बच्चों के हाथों की सफाई किस तरह से रखनी चाहिए?

कब करें हाथों की सफाई?

1. खाने से पहले हाथों को जरूर धो लेना चाहिए।

2. जब आप आंख या मुंह छूने वाले हो, तो उससे पहले ही हाथ धो लें।

3. बाथरूम से आने के बाद हाथ धोए।

4. यदि आप जानवरों के साथ खेलते है, तो हाथ जरूर धोएं।

5. कूड़ा या किसी भी प्रकार की कोई भी गिंदगी की चीजे छूने के बाद हाथ धो लें।

किस तरह से करें हाथों की सफाई?

अनेक प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए आपको अपने हाथों की सफाई रखनी बेहद जरूरी है।आप ने कई ऐसे लोग देखे होगे जो कि समय पर अपने हाथ नहीं धोते हैं।ऐसे लोगों के शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।हल्की से भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती हैं।

1. हाथों को साफ पानी से गीला कर लें उसके बाद साबुन या लीक्विड सोप लगाएं।

2. झाग होने के बाद हाथों को आसपास रगड़ें।

3. हाथों के पीछे, अपनी उगालियों के बीच और अपने नाखूनों के नीचे याद से रगडें।

4. इसके साथ ही हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साफ करें।

5. हाथ धोने के बाद किसी साफ तौलिया से हाथों को सुखाएं।

calender
05 May 2023, 05:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो