Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी होगी, अखिलेश यादव ने किया भावुक पोस्ट
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें बुधवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में ब्रॉट डेड लाया गया. उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है.
Prateek Yadav Death News Live: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. मात्र 38 वर्ष की उम्र में उनका असामयिक देहांत राजनीतिक और सामाजिक मंडलियां में शोक की लहर पैदा कर गया है. वे लखनऊ के सिविल अस्पताल में ब्रॉट डेड लाए गए थे.
अस्पताल प्रशासन ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया है. पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है, इसलिए जांच एजेंसियां मामले की गहराई से छानबीन कर रही हैं. अस्पताल के बाहर प्रतीक यादव के परिजनों की भीड़ जुटने लगी है. अपर्णा यादव के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं. अपर्णा यादव इस समय गहरे सदमे में हैं.
10:44 AM (4 minutes ago )
प्रतीक यादव का बेडरूम हुआ सील
प्रतीक यादव की मौत के एक रहस्यमयी होती जा रही है. इसी बीच पुलिस ने उनके बेडरूम को पूरी तरह से सील कर दिया है. साथ ही साथ उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी बरामद कर लिया है.
10:29 AM (19 minutes ago )
प्रतीक यादव हुआ पोस्टमार्टम
सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. अब प्रतीक का शव उनके आवास पर कुछ ही देर में ले जाया जाएगा.
10:15 AM (33 minutes ago )
अखिलेश यादव केजीएमयू पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे
VIDEO | Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav arrives at the Post Mortem House at KGMU, where Prateek Yadav’s body has been kept for post-mortem examination.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Xov46htFtZ
10:07 AM (41 minutes ago )
BJP ने सारे कार्यक्रम किए रद्द
प्रतीक यादव के निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.
10:05 AM (43 minutes ago )
अखिलेश यादव ने किया भावुक पोस्ट
अखिलेश यादव ने भाई के निधन पर पोस्ट साझा कर लिखा कि उनकी आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें.
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4


