महाराष्ट्रः राज्यपाल कोश्यारी के विवादित बयान पर महाविकास अघाड़ी का हल्लाबोल

महाविकास अघाडी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को शिंदे सरकार और राज्यपाल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला है। इस बीच सैड़कों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

महाविकास अघाडी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को शिंदे सरकार और राज्यपाल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला है। इस बीच सैड़कों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने जोरदार प्रदर्शन किया। छत्रपति शिवाजी महाराज पर राज्यपाल कोश्यारी की विवादित टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को एमवीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला है। इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा नेता अजित पवार भी मौजूद रहे।

दरअसल, पिछले महीने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम के दौरान मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज को पुराने समय का आदर्श करार देकर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद महाराष्ट्र में विपक्षी दलों शिवसेना (उद्धव गुट) कांग्रेस और राकांपा की ओर से विरेध मार्च करने का ऐलान किया गया।

इसके बाद आज सैकड़ों की संख्या में महाविकास अघाड़ी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर शिंदे सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag