उन्नाव में बोले CM योगी- 'प्रदेश में अब कोई अपराधी नहीं बचेगा'

उन्नाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद भारत के बारे में नज़रिया बदला है। आज दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार- प्रसार करना शुरू कर दिया है। आज यानी मंगलवार को CM योगी ने जनपद उन्नाव में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। उन्नाव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 2014 से पहले लोग (भारत को) शक की निगाहों से देखते थे, भारत का सम्मान नहीं करते थे। कहीं भी विस्फोट होते थे, कोई भी घुसपैठ कर देता था। भारत के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। दुनिया में भारत की साख नहीं बची थी। 2014 के बाद भारत के बारे में नज़रिया बदला है। आज दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है।

उन्नाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'साल 2017 से पहले जिन माफियाओं को खुली छूट मिली थी। वे अब अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। अब यूपी में अपराध और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा देगी। प्रदेश में अब कोई अपराधी नहीं बचेगा। इतना ही नहीं सीएम योगी ने दावा करते हुए कहा कि हमारी सरकार विकास को लेकर कोई भेदभाव नहीं करती है। प्रदेश के 20 लाख नौजवानों को टेबलेट दे चुके है। 2017 के पहले हाथों में तमंचे होते थे और आज टेबलेट हैं।'

उन्नाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'विकास की योजनाएं धरातल पर उतरती हुई दिखाई दे रही है। सुरक्षा का बेहतर वातावरण बनाया जा रहा हैं। जनपद रायबरेली में हुए विकास कार्य भाजपा की एक युक्ति हमारे जनपद हमारे प्रदेश की हो माफिया से मुक्ति जनपद उन्नाव के शहरी क्षेत्रों में हुए विकास कार्य। यूपी में अब माफिया और अपराधी के लिए कोई जगह नहीं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag