score Card

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार भाजपा में हुए शामिल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने आज शुक्रवार 7 अप्रैल को भाजपा में शामिल हो गए है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कांग्रेस छोड़नी पड़ेगी... एक कहावत है- 'मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है, वह अपने बारे में नहीं सोचता, किसी की सलाह नहीं सुनता',

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने आज शुक्रवार 7 अप्रैल को भाजपा में शामिल हो गए है। आज के इस घटनाक्रम से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के नेता रेड्डी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपना त्यागपत्र भेज दिया था। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कांग्रेस छोड़नी पड़ेगी... एक कहावत है- 'मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है, वह अपने बारे में नहीं सोचता, किसी की सलाह नहीं सुनता', पूर्व कांग्रेस नेता कहते हैं किरण कुमार रेड्डी ने दिल्ली में बीजेपी ज्वाइन की।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि ' कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 'किरण कुमार रेड्डी के परिवार के कई सदस्य कांग्रेस में थे। कुछ समय पहले जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि वह पीएम मोदी से प्रभावित हैं। आज वह बड़ी छलांग लगाते हुए बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेंगे क्योंकि एक विधायक और मंत्री के रूप में उनकी छवि बहुत साफ रही है। आंध्र प्रदेश में भाजपा के लिए यह एक बड़ा बढ़ावा होगा।

Topics

calender
07 April 2023, 01:07 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag