लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट भारी हंगामे के बीच दिल्ली वापस लौटी

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्रू मेंबर्स के साथ यात्री का झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एयरलाइन ने इस घटना को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को दिल्ली वापस बुला लिया।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया कि फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। एयरलाइन के एक अधिकारी के मुताबिक यात्री का फ्लाइट क्रू मेंबर्स के साथ बीच झगड़ा हो गया। एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त यात्री इस समय पीएस दिल्ली एयरपोर्ट पर है। क्रू मेंबर ने यात्री को शांत कराने का कोशिश किया लेकिन वह हंगामा करता रहा जिसके बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली आने के लिए मजबूर होना पड़ा।


एयर इंडिया के एक यात्री ने बताया कि 'एयर इंडिया की उड़ान एआई 111 दिल्ली-लंदन संचालित करने के लिए निर्धारित एक यात्री के गंभीर अनियंत्रित व्यवहार के कारण प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई। मौखिक और लिखित चेतावनियों पर ध्यान न देते हुए, यात्री अनियंत्रित व्यवहार के साथ जारी रहा जिसमें शारीरिक नुकसान पहुंचाना भी शामिल था। केबिन क्रू के दो सदस्य। लैंडिंग पर यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। पुलिस में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।'

आज कल फ्लाइट में आए दिन मामला देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिन पहले अमेरिका एयरलाइंस की न्यूयार्क से नई दिल्ली जाने वाली एक प्लाइट में नशे से धुत एक यात्री ने अपने ही दोस्त पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया है।

पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

साल 2022 में इसी तरह एक मामला सामने आया है। जिसमें 26 नवंबर, 2022 को न्यूयोर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक पुरूष (शंकर मिश्रा) ने एक बुज़ुर्ग महिला कथित तौर पर नशे की हालत में पेशाब कर दिया था।। इस घटना में करीब एक महीने बाद शंकर मिश्रा के नाम FIR दर्ज हुई थी। भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पेशाब कांड में एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag