Weather Update : देशभर में लोगों को अब सताएगी गर्मी, दिल्ली में रविवार रहा सबसे गर्म दिन

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से 5 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देशभर में बारिश के सुहावने मौसम के बाद लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभगा ने मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार देश में आने वाले दिनों में तापमान में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार तापमान में अगले तीन से 5 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की भी संभावना है। आपको बता दें कि फिलहाल देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य है।

दिल्ली में सबसे गर्म दिन हुआ दर्ज

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में रविवार 9 अप्रैल सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ है। कल पूरी दिल्ली में लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी। वहीं रात के समय में भी गर्माहट महसूस हुई। आईएमडी के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आपको बता दें कि राजधानी में इससे पहले 15 मार्च सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। 15 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस था। आपको बता दें कि 9 अप्रैल को दिल्ली में शुष्क पश्चिमी हवाएं भी चली थी। यह धूल भरी हवा थी, जिसके कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर खराब श्रेणी में आ गई है।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 5 दिनों में देश के अधिकतम हिस्सों में गर्मी बढ़ सकती है। आईएमडी के अनुसार देश में तीन से 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व शनिवार को 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 3-5 दिनों के दौरान केरल में तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तराखंड मे बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार पड़ाडी क्षेत्र से मैदानी तक तेज धूप निकलेगी। जिसके बाद उत्तराखंड के कई हिस्सों में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है।

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मौसम वकि मिजाज एक बार फिर बदलेगा। झारखंड की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी के अनुसार झारखंड में 11 और 14 अप्रैल को मौमस साफ रहेगा। वहीं आज बोकारो, खुंटी, गुमला और हजारीबाग में बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 10 अप्रैल को देश के कई राज्यों में मौसम करवटट लेगा। आईएमडी के मुताबिक आज बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों व केरल में आंधी-तूफान आने का की संभावना है। इसके अलावा इन राज्यों में बारिश होने का भी अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ रही गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार देशभर में गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लोगों को दिन के समय में भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार अचानक देश में गर्मी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बढ़ रही है।

आपको बता दें कि इस दौरान दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यह पारा और भी बढ़ेगा।

calender
10 April 2023, 10:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो