Corona Update : देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 5357 केस आए सामने, वहीं हरियाणा में मास्क हुआ अनिवार्य

देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना टेस्ट बड़ी संख्या में हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन के अंदर देश में 1,57,894 कोविड टेस्ट किए गए हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश में कोरोना कोविड के केस में रोजाना उछाल देखने को मिल रहा है। कोरोना के नए मामले हर रोज अपना एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे हैं। वहीं कोविड का नया वैरिएंड देश के सई राज्यों में बताही मचा रहा है। जिसके कारण राज्य सरकारें तेजी से सख्ती को अपना रही हैं।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के नए आंकड़े जारी कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 5,357 नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि शानिवार के मुकाबले ये मामले थोड़े कम हैं।

इसके साल ही भारत में कोविड के सक्रिय मामले की संख्या अब 32 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड के एक्टिव केस 32,814 हैं, यह कुल संक्रमण का 0.07 फीसदी है।

देश में कुल सक्रिय मामले

रविवार 9 अप्रैल को आए 32,814 कोरोना मामले के बाद में देश में कुछ कोविड सक्रिय मामले की संख्या 4.7 करोड़ हो गई है। वहीं कोविड रिकवरी दर अब 98.74 फीसदी दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना 3,726 मरीज ठीक हुए हैं। जिसके बाद कोडिड ठीक होने का आंकड़ा 4,41,92,837 को हो गया है।

देश में 24 घंटे में इतनी हुई टेस्टिंग

देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना टेस्ट बड़ी संख्या में हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन के अंदर देश में 1,57,894 कोविड टेस्ट किए गए हैं। इसी के साथ कोविड टेस्ट का आंकड़ा 92.27 पहुंच गया है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में देशभऱ में 659 कोविड टीकाकरण हुआ है। अब देश में 220.66 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।

बता दें कि देशभर में कोरोना का सब-वेरिएंट्स का तबाही मचा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को कोविड से सर्तक रहने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को खुद भी सावधानी बरतने की अपील की है जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

हरियाणा में मास्क लगाना अनिवार्य

देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में सख्ती अपनाई जा रही है। लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से परहेज करने की सलाह दी जा रही है। इस बीच हरियाणा सरकार ने भी कोरोना को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। आ

पको बता दें कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना प्रोटोरकॉल का पालन करने का निर्देश दिया है।

केरल में भी हुई सख्ती

केरल में कोविड केस बढ़ने से सरकार ने गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों और बुजुर्गों को मास्क पहनने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पुडुचेरी सरकार भी कई बड़े फैसले ले रही है। जिसके तहत अस्पताल, होटल, रेस्तरां आदि में मास्त पहनना अनिवार्य कर दिया है।

दिल्ली सरकार ने बूस्टर डोज लगवाने का दिया निर्देश

देश की राजधानी दिल्ली में दिन पर दिन कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके देखते हुए दिल्ली सरकार कई अहम फैसले ले रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बूस्टर डोज लगवाने की सलाह दी है। साथ ही लोगों को कोरोना से सावधान रहने को कहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में पॉलीक्लिनिक परीक्षण को बढ़ाने का निर्देश दिया है।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी कोविड केस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यूपी सरकार ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों को विदेश यात्रियों की स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया है।

calender
09 April 2023, 12:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो