गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में सीएम चन्नी ने टेका मत्था

गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में सीएम चन्नी ने टेका मत्था

Lalit Hudda
Lalit Hudda

करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के बाद आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान के नरोवाल में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में मत्था टेका।

READ MORE: कांग्रेस नेता खुर्शीद के आवास पर हमला करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

बता दे, करतारपुर कॉरिडोर खुलने के दूसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालु पाकिस्तान के गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में पहुंच रहे हैं। सुबह पंजाब भाजपा नेताओं का दल करतारपुर साहिब के लिए रवाना हुआ। वहीं, तीर्थयात्रियों को सुबह ही जांच के लिए भेजा गया है।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फोटो- @CMOPb twitter

उससे पहले पंजाब भाजपा का जत्था प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अगुवाई में सुबह रवाना हुआ था। इस जत्थे में सुखवंत सिंह धनोला, जसविंदर सिंह ढिल्लों, एस.एस. चन्नी, हरजीत सिंह ग्रेवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, तीक्षन सूद, शिवबीर सिंह राजन, मंजीत सिंह राय और के.डी. भंडारी आदि शामिल हैं।

.
calender
18 November 2021, 12:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो