चंडीगढ़ म्युनिसिपल चुनाव में आप की जीत पर मिठाई बांट जतायी खुशी

चंडीगढ़ म्युनिसिपल चुनाव में आप की जीत पर मिठाई बांट जतायी खुशी

Suman Saurabh
Suman Saurabh

आम आदमी पार्टी हरिद्वार विधानसभा में पार्टी कार्यालय में चंडीगढ़ म्युनिसिपल चुनाव में आप को मिली भारी जीत मिलने पर मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाद्यक्ष महिला मोर्चा ओर जिला मीडिया प्रभारी हेमा भण्डारी ने कहा कि चंडीगढ़ म्युनिसिपल चुनाव में आप 35 सीटो में से आप 14 सीट लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। आप पार्टी देश में सबसे तेजी से उभरती हुई पार्टी है। दोनों प्रमुख पार्टियों ने जनता को छलने का काम किया है। आप ने विकास का मॉडल देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि जनता आप में अपना भरोसा व्यक्त कर रही है। उत्तराखंड में भी चौकाने वाले परिणाम आएंगे। प्रदेश के जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

READ MORE: रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना, ये समझ से परे है : वरुण गांधी

वरिष्ठ नेता अनिल सती ने कहा कि आप जनता की मूल भूत सुविधाओं की बात करती है। जबकि अन्य पार्टियां धर्म, सम्प्रदाय की राजनीति करती हैं। चंडीगढ़ में हुए म्युनिसिपल चुनाव में जनता ने दिखा दिया कि अब जो जनता की बात करेगा जनता उसे चुनेगी। उत्तराखण्ड में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

इस अवसर पर हेमा भण्डारी, अनिल सती, शिशुपाल सिंह नेगी, भरत कुमार, किरण कुमार दुबे, अर्जुन सिंह, तनुज शर्मा, शाह अब्बास, मयंक गुप्ता मौजूद रहे।

.
calender
27 December 2021, 12:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो