पंजाब के डीजीपी ने बताया कि- लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में मारा गया गगनदीप ही विस्फोटक लाया था

पंजाब के डीजीपी ने बताया कि- लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में मारा गया गगनदीप ही विस्फोटक लाया था

Suman Saurabh
Suman Saurabh

पंजाब के लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के आरोपी गगनदीप सिंह के खालिस्तानियों और ड्रग माफिया से कनेक्शन थे। धमाके के लिए वह खुद ही विस्फोटक लाया था। ब्लास्ट में वह खुद भी मारा गया था। राज्य के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने दावा किया कि पुलिस ने 24 घंटे में ही इस ब्लास्ट की गुत्थी सुलझा ली है। गगनदीप ड्रग केस में आरोपी था। उसका ट्रायल भी चल रहा था।

READ MORE: आज यूपी सरकार फ्री में लैपटॅाप व स्मार्टफोन योजना की करेगी शुरुआत

पंजाब के डीजीपी ने बताया कि बहुत श​क्तिशाली ब्लास्ट था, मौके से हमें काफी लीड मिले। मृतक के हाथ पर हमें टैटू मिला, मौके का जायज़ा करके हमें लगा ​कि मृतक विस्फोटक ला रहा था। जांच में हमें पुख्ता हो गया कि ये सही हैरहा था कि गगनदीप ही विस्फोटक लाया था। जांच में यह बात पुख्ता हो गई।

बता दे कि गगनदीप इसी साल सितंबर में दो साल की जेल काटकर आया था। मौके से जो सुराग मिले हैं, उसके आधार पर जब मृतक की पहचान हुई तो पुलिस और NIA की टीम खन्ना में गगनदीप के घर पहुंच गई। गगनदीप सिंह का पुलिस नंबर 522 था। वो खन्ना के तेग बहादुर नगर में रहता था। लुधियाना की कोर्ट में गगनदीप का केस चल रहा था।

.
calender
25 December 2021, 07:35 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो