ॐ लोक आश्रम: क्रोध पर नियंत्रण कैसे हो? भाग-1

भगवान कृष्ण ने जीवन के हर पहलू को हर पक्ष को गीता में छुआ है और बताया है कि किस तरह से हम अपनी वासनाओं पर जीने वाले पशुवत जीवन से अपनी बुद्धि के स्तर पर और बुद्धि से ऊपर उठकर अपने आत्मा के स्तर पर किस तरह जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

भगवान कृष्ण ने जीवन के हर पहलू को हर पक्ष को गीता में छुआ है और बताया है कि किस तरह से हम अपनी वासनाओं पर जीने वाले पशुवत जीवन से अपनी बुद्धि के स्तर पर और बुद्धि से ऊपर उठकर अपने आत्मा के स्तर पर किस तरह जीवन व्यतीत कर सकते हैं। व्यक्ति विषयों के पीछे दौड़ता रहता है। हमारी वासनाएं विषय सामने ला देती हैं। इच्छाएं वासना के रूप में हमारे सामने आकर खड़ी हो जाती हैं और हम समग्र शक्ति से उन इच्छाओं की पूर्ति में लग जाते हैं। जब उन इच्छाओं की पूर्ति में बाधा पड़ती है तो हमें क्रोध आता है और जब हमें क्रोध आता है तब हम सही और गलत का निर्णय नहीं ले पाते।

हम तुरंत एक एग्रेसिव एक्शन ले लेते हैं। हम पहले मेहनत करते हैं काम करते हैं और फिर उस काम के बदले आशाएं पाल लेते हैं। परिणामों के रूप में हम आशाएं पाल लेते हैं। जब हमारी आशाएं पूर्ण नहीं होंगी तब हमें क्रोध आएगा हमें दुख होगा। क्रोध के न तो हम उत्पत्तिकर्ता हैं और न विनाशकर्ता हैं। केवल क्रोध के हम भोक्ता हैं क्रोध हमारे ऊपर आ जाता है उसका हम भोग करते हैं। हमारे बुद्धि के पीछे क्रोध एक आवरण के रूप में है। आप क्रोध की एक्टिंग तो कर सकते हो लेकिन क्रोध नहीं कर सकते। क्रोध आता है क्रोध आप लाते नहीं हो। इसी तरह से आप क्रोध को रोक भी नहीं सकते हो अगर आप क्रोध को रोकने की कोशिश करोगे तो जितना ही रोकने की कोशिश करोगे उतना ही तेज क्रोध आएगा।

जिस तरह से आप किसी पानी की नदी को रोकने के लिए उसपर बांध बनाओगे तो एक समय वो बांध टूट जाएगा और उतना ही तीव्रता से पानी निकलेगा। जो नदी हैं वो हमारी वासनाएं हैं हमारे आवेग हैं। वो धीरे-धीरे निकलते रहते हैं हम उन्हें बांधने का प्रयास करते हैं। हम अपनी वासनाओं पर नियंत्रण कर लें तो धीरे-धीरे क्रोध कम होगा। वासनाओं पर नियंत्रण कैसे हो, मन पर नियंत्रण कैसे हो। हमारे शास्त्रों, उपनिषदों में मन पर नियंत्रण करने के लिए प्राणायाम के लिए कहा गया है। जिस तरह घोड़े को नियंत्रित करने के लिए लगाम होती है उसी तरह मन पर नियंत्रण के लिए प्राणायाम है। हमारा मन किस तरह से काम करता है। दरअसल हमारे मस्तिष्क में असंख्य न्यूरॉन्स होते हैं वो अनेक तरह के केमिकल्स निकालते हैं। कई तरह की ग्लैंड्स हैं जो केमिकल्स निकालती हैं। 

calender
07 February 2023, 05:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो