आज से बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, बृहस्पति देंगे करियर और धन का बड़ा वरदान

नवग्रहों में जब भी गुरु की चाल बदलती है तो इसका सीधा असर मानव जीवन और समस्त चराचर जगत पर पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज यानी 2 जून को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य और सेनापति मंगल के बीच देवगुरु बृहस्पति को सबसे कल्याणकारी, मांगलिक और शुभ फल देने वाला ग्रह माना गया है. गुरु को जीवन में सुख, सौभाग्य, उच्च बुद्धि, आध्यात्मिक ज्ञान, धर्म और अकूत धन-धान्य का मुख्य कारक माना जाता है.

गुरु की चाल

नवग्रहों में जब भी गुरु की चाल बदलती है तो इसका सीधा असर मानव जीवन और समस्त चराचर जगत पर पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज यानी 2 जून को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं.

इन राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव

गुरु का अपनी उच्च राशि कर्क में यह प्रवेश एक अत्यंत दुर्लभ और महत्वपूर्ण घटना है. जो कई राशियों के जीवन की दिशा और दशा बदलने की क्षमता रखती है. वैसे तो देवगुरु की दृष्टि सभी पर रहती है लेकिन तीन विशिष्ट राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह गोचर किसी सुनहरे युग की शुरुआत जैसा साबित होने वाला है. आइए विस्तार से जानते हैं उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जो इस महागोचर से सबसे अधिक लाभान्वित होंगी.

कर्क राशि

यह ऐतिहासिक गोचर कर्क राशि में ही घटित हो रहा है. ज्योतिषीय सिद्धांतों के अनुसार कर्क राशि में बृहस्पति 'उच्च' के होकर सबसे अधिक बलवान और सकारात्मक परिणाम देते हैं. आज से कर्क राशि के जातकों के व्यक्तित्व में एक नई चमक और आकर्षण देखने को मिलेगा.

इन चीजों का मिलेगा सुख

समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में भारी वृद्धि होगी. लंबे समय से अटके हुए कानूनी या व्यावसायिक कार्य अब गति पकड़ेंगे. देवगुरु की स्थायी अनुकंपा से आपको भूमि, भवन, नए मकान और लक्जरी वाहन का सुख आसानी से प्राप्त होगा. आपकी सटीक निर्णय क्षमता करियर को एक ऊंचे मुकाम पर ले जाएगी.

मीन राशि

धनु की तरह मीन भी देवगुरु बृहस्पति के पूर्ण स्वामित्व वाली राशि है. इसलिए कर्क राशि का यह गुरु गोचर मीन राशि के जातकों के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आ रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी बनाई गई योजनाएं सटीक बैठेंगी। जिससे वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी. मीन राशि के जातकों की छठी इंद्री बेहद सक्रिय रहेगी। गुरु की कृपा से आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और संकट के समय कोई न कोई दैवीय मदद हमेशा उपलब्ध रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है क्योंकि इस राशि के अधिपति स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं. अपने स्वामी ग्रह के उच्च अवस्था में आने से धनु राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति और धन लाभ के नए एवं मार्ग खुलेंगे. इस अवधि में आपकी रुचि आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा.

इन चीजों में मिलेगी सफलता

धनु राशि के लोग स्वभाव से आशावादी और ज्ञानी होते हैं. गुरु के इस विशेष प्रभाव से आप अपनी सूझबूझ के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे. शिक्षा, कंसल्टेंसी, और लीडरशिप से जुड़े लोगों को मनमुताबिक सफलता मिलेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो