जून 2026 में भक्ति और आस्था का विशेष संयोग, अधिकमास के साथ आएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार
इस बार महीने की शुरुआत अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास के साथ हो रही है, जिसे सनातन धर्म में काफी विशेष माना जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिकमास भगवान विष्णु को समर्पित होता है.

नई दिल्ली: जून 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बता दें, इस बार महीने की शुरुआत अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास के साथ हो रही है, जिसे सनातन धर्म में काफी विशेष माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में किए गए जप, तप, दान और पूजा-पाठ का फल सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मिलता है. यही कारण है कि श्रद्धालुओं के लिए यह समय आध्यात्मिक साधना और भक्ति के लिए खास माना जाता है. इसी बीच चलिए जानते है जून महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट.
किस समर्पित होता ये महीना
अधिकमास भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दौरान भक्त विष्णु पूजा, व्रत, भजन-कीर्तन और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य करते हैं. जानकारी के अनुसार, इस साल अधिकमास 15 जून तक रहेगा और इस अवधि में भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव और श्रीगणेश की आराधना करना भी शुभ माना जाता है.
कौन-कौन से व्रत और त्योहार
बता दें, जून महीने में कई व्रत और त्योहार भी पड़ रहे हैं, जिसकी शुरुआत 3 जून से विभुवन संकष्टी चतुर्थी से हो रही है. वहीं 8 जून को अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, 11 जून को परम एकादशी, 12 जून को शुक्र प्रदोष व्रत, 13 जून को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी. इसके साथ ही 15 जून को अधिक दर्श अमावस्या और मिथुन संक्रांति का विशेष संयोग रहेगा.
18 जून को प्रद्युम्न चतुर्थी, 19 जून को स्कन्द षष्ठी, 22 जून को धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी, 25 जून को निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती, 27 जून को शनि प्रदोष व्रत, 29 जून को वट पूर्णिमा व्रत और ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। इस महीने का सबसे प्रमुख व्रत निर्जला एकादशी को माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धालु बिना जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं. कहा जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.
ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण
इसके अलावा, ज्योतिषीय दृष्टि से भी जून 2026 महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध जैसे प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन ग्रह गोचरों का असर करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है. धार्मिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस महीने नियमित पूजा-पाठ, सूर्य को अर्घ्य, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और जरूरतमंदों को दान करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलने के साथ-साथ, मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है.


