Shani Jayanti Upay 2023: आज 19 मई 2023 को भगवान शनि देव जयंती है। इस खास मौके पर हिंदू धर्म के लोग कई उपाय करते हैं जिससे भगवान को प्रसन्न किया जा सके। ऐसे में जिन लोगों पर साढ़े - साती। ढैय्या जैसे दोष हैं उनके लिए भी यह यह दिन खास है इस से राहत पाने का। आज के इस शुभ अवसर पर शश योग, गजकेसरी योग, शोभन महायोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में अपनी राशि के मुताबिक इन उपायों को जरूर करें। जिससे भगवान शनि देव की कृपा आप पर बरसे।
मेष राशि - मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को शनि जयंती के दिन तिल का तेल और काले तिल का दान करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह लोग सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का भी दान कर सकते हैं।
वृषभ राशि - इस राशि के जातक शनि जयंती के दिन शनि नाम का जाप और शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। अपने परिवार की समस्याओं को दूर करने और भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए गरीबों को कंबल दान कऱ सकते हैं।
मिथुन राशि - इस राशि का स्वामी बुध है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मंदिर में काले चनों का दान करना और गरीबों को काला वस्त्र दान करना अतियंत शुभ माना जाता है। इससे भगवान की आप पर अति कृपा होगी।
कर्क राशि - इस राशि के स्वामी चंद्रमा को माना गया है। इसलिए इस राशि के जातकों को शनि जयंती पर सुबह और शाम को मंदिर में दशरथ द्वारा रचित शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक माना गया है। इससे आपके धन में वृद्धि होगी।
सिंह राशि - इस राशि के जातकों को इस दिन भगवान शनि देव की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है। इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इसके अलावा नीलम, काले तिल, लोहा, जल से भरा घड़ा, और काला छाता आधी दान करना चाहिए।
कन्या राशि - इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन व्रत रखना चाहिए। इसके अलावा सुबह और शाम शनि मंत्रो का जाप भी करना चाहिए और गरीबों को जूते या चप्पल दान में देने चाहिए।
तुला राशि - इस राशि के जातक शनि जयंती के दिन मंदिर में तिल का तेल चढ़ाना चाहिए। इनका स्वामी शुक्र है। इस दिन जितना हो सके गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि - शनि जयंती के असवर पर इस राशि के जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। गाय और कुत्तों को रोटी खिलाना और लोहे के बर्तन का दान करना चाहिए।
धनु राशि - इनका स्वामी बृहस्पति को माना जाता है। इस राशि के जातकों को पीपल के पेड़ के नीचे तेल अर्पित करना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
मकर राशि - मकर राशि के लोगों को इस दिन तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसी के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ और शनि मंत्र का जाप भी करना चाहिए। गाय दान करने और गरीबों को भोजन खिलाने से शनि की साढ़े - साती, महादशी और ढैय्या का प्रतिकूल प्रभाव कम होता है।
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है की वह शनि जयंती के शुभ अवसर पर भगवान हनुमान और शनि देव की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही प्रसाद के रूप में बूंदी का भोग लगाना चाहिए। दान में आप तेल, लोहा, लोहे के बर्तन और सोना दान कर सकते है। यह कार्य करने से शनि का नकारात्मक प्रभाव को कम होता है और आशीर्वाद मिलता है।
मीन राशि - शनि जयंती पर इस राशि के जातक अपने ऊपर आई नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए खास उपाय कर सकते हैं। जिसमें आप सुंदरकांड, शनि चालीसा, बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीले वस्त्रों और हल्दी का दान भी करें।