बजरंगबली के आशीर्वाद से करें दिन की शुरुआत, प्रियजनों को भेजें ये 20 गुड मॉर्निंग मैसेज

मंगलवार का दिन बजरंगबली के भक्तो के लिए बेहद खास होता है. ये दिन श्री राम भक्त हनुमान को समर्पित है. इस दिन विशेष रूप से बजरंगबली की पूजा की जाती है और उनसे बल बुद्धि विद्या दनें की कामना की जाती है साथ ही भक्त उनसे अपने दुखों और कष्टों को हरने के लिए प्रार्थना करते है. 

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है. इस दिन भक्त विशेष रूप से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे साहस, शक्ति और संकटों से रक्षा की प्रार्थना करते हैं. मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

इसी वजह से मंगलवार की सुबह लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजकर दिन की शुरुआत मंगलमय बनाने की कामना करते हैं. यदि आप भी अपने परिवार, दोस्तों या करीबियों को मंगलवार की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां हनुमान जी से प्रेरित कुछ खास गुड मॉर्निंग संदेश दिए गए हैं जिन्हें आप साझा कर सकते हैं.

हनुमान जी से प्रेरित गुड मॉर्निंग संदेश

1. बजरंगबली की कृपा आप पर और आपके परिवार पर सदा बनी रहे. आपका जीवन सुख-शांति और भक्ति से महकता रहे. मंगलवार की मंगलकामनाएं!

2. शुभ मंगलवार ! ईश्वर से प्रार्थना है कि आज का दिन आपके जीवन में मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और अपार समृद्धि लेकर आए.

3. शुभ प्रभात जय श्री राम

जब भक्तों पर विपदा आई, तब आए हनुमंत गोसाई.

कृपा राम भक्तों पर करते, उनकी पीड़ा को हर लेते, उनकी रक्षा करें हनुमान जी, जिनके मन में बसे श्री राम जी.

4. जय बजरंगबली

आप पर बनी रहे हनुमान जी की कृपा, हर संकट दूर हो, हर मनोकामना पूरी हो, मंगलवार की शुभ प्रभात.

5. संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद मिले, जीवन में सुख-शांति और विश्वास मिले, हर राह आसान हो उनकी कृपा से, शुभ मंगलवार, सुप्रभात.

6. हनुमान जी की भक्ति से मिले शक्ति अपार, हर दुख दूर हो, मिले खुशियों का संसार, बजरंगबली रखें आप पर सदा कृपा, मंगलवार की शुभ सुबह.

7. जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, आपके जीवन में हो उजाला अपार, हर संकट से करें रक्षा बजरंगबली, शुभ मंगलवार, गुड मॉर्निंग.

8. हनुमान जी का नाम लें हर सुबह, मन में भरें नई ऊर्जा और उत्साह, संकट मोचन करें हर कष्ट दूर, मंगलवार की शुभ प्रभात.

9. बजरंगबली का आशीर्वाद साथ हो, हर दिन आपका खास हो, जीवन में न आए कोई बाधा, शुभ मंगलवार, सुप्रभात.

10. हनुमान जी की कृपा से

हर काम बने आसान, दुख-दर्द सब दूर हों, मंगलवार की शुभ सुबह.

11. संकट मोचन का स्मरण करें, हर भय और चिंता दूर करें, जीवन में सुख-शांति आए, शुभ मंगलवार, गुड मॉर्निंग.

12. जय श्री राम के दूत हनुमान, आपका जीवन करें महान, हर कष्ट को करें दूर, मंगलवार की शुभ प्रभात.

13. हनुमान जी का आशीर्वाद मिले आपको, हर खुशी का साथ मिले आपको, हर दिन मंगलमय बने आपका, शुभ मंगलवार, सुप्रभात.

14. जय श्री राम के दूत हनुमान आपके हर काम में सफलता का प्रकाश हो, भक्ति और विश्वास से जीवन संवर जाए, मंगलवार की मंगलमयी सुबह.

15. पवनपुत्र हनुमान का आशीर्वाद मिले, हर दिन नई ऊर्जा और उत्साह मिले, आपके जीवन में कभी अंधेरा न आए, शुभ मंगलवार, सुप्रभात.

16. जहां गूंजे हनुमान जी का नाम, वहां बन जाते हैं सारे बिगड़े काम, आपका दिन भी खुशियों से भर जाए, मंगलवार की शुभ सुबह.

17. राम भक्त हनुमान की कृपा से, हर राह आसान होती जाए, आपके जीवन में सफलता ही सफलता आए, शुभ मंगलवार, गुड मॉर्निंग.

18. बजरंगबली का हाथ सिर पर रहे,

हर डर और बाधा दूर रहे, आपका हर दिन मंगलमय बने, मंगलवार की शुभ प्रभात.

19. हनुमान जी की भक्ति का दीप जले, जीवन में खुशियों के फूल खिलें, हर दिन आपका खास बन जाए, शुभ मंगलवार, सुप्रभात.

20. आपके जीवन में साहस और विश्वास बना रहे, हर बाधा को दूर करें पवनपुत्र हनुमान, मंगलवार की मंगलमयी सुप्रभात.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो