होलिका की राख का ये अचूक उपाय, घर में आएगा धन-धान्य, वास्तु दोष हमेशा के लिए खत्म

होलिका दहन की पवित्र राख में छिपी है चमत्कारी शक्ति.ये अचूक उपाय घर के वास्तु दोष दूर करते हैं, आर्थिक तंगी भगाते हैं और नजर दोष से पूरी तरह सुरक्षा देते हैं. बस एक छोटी-सी चुटकी भस्म आपकी किस्मत पलट सकती है जानिए कैसे?

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: होलिका दहन का पर्व न केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से इसे 'शुद्धिकरण' का महापर्व भी माना जाता है. शास्त्रों में वर्णित है कि होलिका की अग्नि में सभी नकारात्मक शक्तियां, दोष और बाधाएं भस्म हो जाती हैं और पीछे केवल पवित्र राख बचती है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बन सकती है.होलिका दहन के बाद इस पवित्र राख का उपयोग करके कई लोग वास्तु दोष, आर्थिक संकट, नजर दोष और ग्रह बाधाओं से मुक्ति पाने का दावा करते हैं. ये प्राचीन उपाय आज भी लाखों लोगों द्वारा अपनाए जाते हैं और माने जाते हैं कि ये छोटे-छोटे प्रयोग जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं. आइए जानते हैं होलिका की राख से जुड़े कुछ प्रभावी और सरल उपाय.

वास्तु दोष दूर करने का सरल उपाय

घर में बिना कारण क्लेश, तनाव या भारीपन महसूस हो रहा है तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार होलिका दहन के अगले दिन सुबह-सुबह ठंडी हो चुकी राख घर लाएं. इस राख को घर के सभी कोनों में छिड़क दें. इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और वातावरण शुद्ध हो जाता है.अगर संभव हो तो इस राख में थोड़ा सा राई का दाना और सेंधा नमक मिलाकर लाल या पीले कपड़े में छोटी पोटली बनाएं. इसे घर के मुख्य द्वार पर लटका दें. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और वास्तु संबंधी बाधाएं कम होती हैं.

आर्थिक तंगी और धन हानि रोकने का उपाय

पैसा आता तो है लेकिन टिकता नहीं, अनावश्यक खर्चे बढ़ते जा रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन की राख को एक लाल कपड़े में बांध लें. इसमें एक चांदी का सिक्का रखें और इस पोटली को अपनी तिजोरी, अलमारी या जहां धन रखते हैं वहां सुरक्षित स्थान पर रख दें.माना जाता है कि इस उपाय से धन का अपव्यय रुकता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है.

नजर दोष, ग्रह बाधा और मानसिक शांति के लिए उपाय

बच्चों या घर के सदस्यों को बार-बार नजर लगती है, राहु-केतु की दशा से परेशानी हो रही है या मानसिक अशांति बनी रहती है तो होलिका की राख का उपयोग बहुत शुभ माना जाता है. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस राख को विभूति की तरह माथे पर तिलक लगाएं.इसे गर्दन, कंधों या शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हल्के से मल सकते हैं. ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं, नजर दोष से सुरक्षा मिलती है और मन को गहरी शांति प्राप्त होती है. साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार देखा जाता है.

Disclaimer: ये धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag