आकाश चोपड़ा ने 2022 के टॉप 5 टी20 बल्लेबाज का किया ऐलान, सूर्यकुमार नंबर 1 पर

भारतीय पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर तथा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने इस साल के टॉप 5 टी20 का ऐलान साल 2022 का अंत होते-होते कर दिया है। उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर सूर्यकुमार यादव का नाम है, वहीं दूसरे भारतीय के रूप में आकाश ने विराट कोहली को चुना है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने इस साल के टॉप 5 टी20 बल्लेबाजों का ऐलान साल 2022 का अंत होते-होते कर दिया है। उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर सूर्यकुमार यादव का नाम है, वहीं दूसरे भारतीय के रूप में आकाश ने विराट कोहली को चुना है।

कोहली का नाम शायद आपको हैरान कर सकता है, मगर उनके इस साल के आंकड़े टॉप 5 में उनकी जगह बनाते हैं। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, और जिम्बाब्वे से एक-एक खिलाड़ी चुना है।

सूर्यकुमार यादव -

ये साल सूर्या के नाम रहा, सूर्या के बल्ले से इस साल 31 पारियों में 1164 रन निकले हैं, उनके अलावा से इस साल कोई भी बल्लेबाज 1000 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। सूर्या के आंकड़ों में सबसे ज्यादा गौर करने वाला उनका स्ट्राइक रेट है। सूर्या ने साल 2022 में 187 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए हैं। सूर्या का औसत इस दौरान 46 से अधिक का रहा।

मोहम्मद रिजवान -

सूर्या के बाद इस सूची में दूसरे पायदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान हैं। रिजवान इस साल 25 मुकाबलों में 996 रन बनाए हैं। उनका औसत 45 से अधिक का है मगर स्ट्राइक रेट 125 के पास का है जो आइडियल नहीं है। लेकिन उन्होंने 1000 के करीब रन बनाए है।

विराट कोहली -

तीसरे नंबर पर ऐसा लग रहा था कि इस खिलाड़ी का नाम नहीं होगा, क्योंकि उनका साल काफी ख़राब चल रहा था। मगर साल का अंत होते-होते उन्होंने पलटवार किया। कोहली ने 20 मुकाबलों में 781 रन बनाए हैं। कोहली का स्ट्राइक रेट 138 का रहा है, वहीं औसत लगभग 56 का था। बता दें कि वर्ल्ड कप में कोहली का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

सिकंदर रजा -

चौथे नंबर पर है जिम्बाब्वे के खिलाडी सिकंदर रजा क्योंकि जिस नंबर पर वह बल्लेबाजी करते हैं वह आसान नहीं है। वर्ल्ड कप में सिकंदर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल 24 परियों में उनके नाम 735 रन हैं और स्ट्राइक रेट 151 का है। वह कई बार अपने से बेहतर टीमों के खिलाफ मैच खेलते है। उनका यह रिकॉर्ड शानदार है।

डेवोन कॉन्वे -

नंबर 5 पर हैं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेवोन कॉन्वे इस खिलाड़ी ने इस साल 15 ही मैच खेलें है, जिसमें 568 रन उन्होंने 47 की अधिक की औसत से बनाए हैं। अगर वह इसी औसत के साथ 10 और मैच खेलते तो यह सबसे ऊपर आ सकते थे या फिर ये कहें कि सूर्या के आस-पास होते।

खबरें और भी हैं...

Rishabh Pant की जान बचाने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को हरियाणा राज्य परिवहन निगम ने किया सम्मानित, VVS Laxman ने बताया ‘रियल हीरो’

 

  •  

 

  •  
calender
31 December 2022, 03:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो