लगातार 3 मैचों में मिली हार के बाद क्या मुंबई इंडियंस बेंगलुरु के खिलाफ खोलेगी अपना खाता?

मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती तीन मैच हारने के बाद आज फिर से अपने पहले जीत की तलाश के लिए मैदान पर उतरेगी।

Janbhawana Times

मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती तीन मैच हारने के बाद आज फिर से अपने पहले जीत की तलाश के लिए मैदान पर उतरेगी। मुंबई और कोलकाता के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में ऐसा लग रहा था यह मैच मुंबई को पहली जीत का स्वाद चख आएगी, लेकिन कोलकाता की तरफ से अंत में बैटिंग करने आए पैट कमिंस 15 गेंदों में 56 रन बनाकर अरमानों पर पानी फेर दिया।

इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी विशेष नजर।

कप्तान रोहित शर्मा:अगर कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पिछले तीन मैचों में क्रमशः 41, 10 और 3 रन बनाए हैं आज के मैच में मुंबई इंडियंस के फैंस के उनके प्रदर्शन पर पर विशेष नजर रहेगी।

कीरोन पोलार्ड: पोलार्ड ने भी अभी तक वह पारी नहीं खेली है जिसका इंतजार मुंबई इंडियंस के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 5 गेंदों पर 22 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

जसप्रीत बुमराह: मुंबई इंडियंस के फैंस बुमराह के भी धारदार गेंदबाजी का इंतजार कर रहे हैं अगर हम उनके प्रदर्शन की बात करें तो वह दो मैचों में विकेट लेने में असफल रहें हैं।दिल्ली कैपिटल के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने अपने 3.2 ओवरों में 43 रन ख़र्च किये। आज के मैच में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag