Commonwealth Games 2022: गुरुराजा पुजारी ने भारोत्तोलक में भारत को दिलाया दूसरा पदक

भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने शनिवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को दूसरा पदक दिलाया। गुरूराजा पुजारी ने पुरुषों के 61 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने शनिवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को दूसरा पदक दिलाया। गुरूराजा पुजारी ने पुरुषों के 61 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया है। पुजारी ने 269 किग्रा (स्नैच में 118 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 151 किग्रा) का संयुक्त भार उठाकर भारत के लिए दूसरा पदक जीत लिया है।

इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मलेशिया के अजनील बिन बिदिन मुहम्मद ने जीता। अजनील ने कुल 285 किग्रा. वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। वहीं पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बरू ने 273 किलो वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है।

इसके पहले भारोत्तोलक संकेत सरगर ने रजत पदक जीतकर भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला पदक दिलाया था। संकेत ने यह पदक भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के समर्पित कर दिया।

calender
30 July 2022, 07:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो