Commonwealth Games 2022: संकेत ने रजत पदक भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले भारोत्तोलक संकेत सरगर ने अपना रजत पदक भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया है। संकेत ने 55 किलो भार वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीता।

Janbhawana Times

पदक जीतने के बाद संकेत ने कहा, मैं अपना रजत पदक हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करता हूं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन और पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता, भारोत्तोलक संकेत सरगर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता।

संकेत मात्र 1 किग्रा भार से स्वर्ण पदक से चूक गए। संकेत ने 248 किग्रा (स्नैच में 113 और क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा) का संयुक्त भार उठाया। संकेत ने अपने दूसरे क्लीन एंड जर्क प्रयास में 141 किग्रा भार उठाते समय खुद को घायल कर लिया। इसके बाद और भार उठाने में विफल रहे। जिसके कारण वह केवल 1 किलो भार से स्वर्ण जीतने से चूक गए।

calender
30 July 2022, 07:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो