क्रिकेटर ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी हुई, आज होंगे बाकी के ट्रीटमेंट

ऋषभ पतं के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो गया है और रिपोर्ट नॉर्मल आई है। पंत के अब घुटने और टखने का भी स्कैन होगा।

Nisha Srivastava

शुक्रवार 30 दिसंबर की सुबह क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था। पंत दिल्ली से रूड़की अपने घर जा रहे थे तभी ये भीषण हादसा हुआ। हादसे में पंत को बहुत चोट आई थी। पंत के माथे और पैर में ज्यादा चोट आई थी।

जिसके बाद रूड़की के अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार हुआ। बाद में उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी होनी थी। आपको बता दें कि एक्सीडेंट में पंत के चेहरे पर चोट आई थी. इसके लिए उनकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है।

पंत के घुटने और टखने का होगा MRI स्कैन

कार एक्सीडेंट में पंत को काफी चोटें लगी थी. जिसके वजह से उनके हाथ पैर में चोट आई थी। आपको बता दें कि ऋषभ पतं के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो गया है और रिपोर्ट नॉर्मल आई है। पंत के अब घुटने और टखने का भी स्कैन होगा। डॉक्टर्स का कहना है कि पंत की हालत पहले से बेहतर है। लेकिन उनकी कई जांच अभी होनी बाकी है।

डॉक्टर्स के संपर्क में BCCI

ऋषभ पंत की अस्पताल में भर्ती हैं। बीसीसीआई लगातार पंत का हेल्थ अपडेट ले रही है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के संपर्क में है।

खबरें और भी हैं...   

ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने को लेकर दुआओं का दौर जारी, पीएम मोदी ने की प्रार्थना

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag