CWG2022: पाकिस्तानी पहलवान को हराकर दीपक पूनिया ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के आठवें (शुक्रवार) को भारतीय पहलवानों का दबदबा रहा है। भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने 86 किग्रा पुरूष वर्ग कुश्ती में पाकिस्तानी पहलवान मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराकर भारत को नौवां गोल्ड मेडल दिलाया है।

Janbhawana Times

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के आठवें दिन (शुक्रवार) भारतीय पहलवानों का दबदबा रहा है। भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने 86 किग्रा पुरूष वर्ग कुश्ती में पाकिस्तानी पहलवान मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराकर भारत को नौवां गोल्ड मेडल दिलाया है।

दीपक पूनिया का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला स्वर्ण पदक है। दीपक ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में 2-0 की बढ़त बना ली थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को एक भी प्वाइंट लेने का मौका नहीं दिया।

वहीं दूसरे राउंड में दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दी। दूसरे राउंड की शुरूआत में पूनिया ने एक और प्वाइंट हासिल कर लिया। इसके बाद पाकिस्तानी पहलवान ने पूनिया को चित करने के लिए एक दांव लगाया, लेकिन पूनिया ने दांव की काट लगाते हुए यह मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो